{"_id":"620bf5823e0a7b6db909f35a","slug":"police-went-to-the-election-the-traffic-system-came-to-a-standstill-muzaffarnagar-news-mrt577118155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चुनाव में रवाना, गश्त-ड्यूटी व यातायात व्यवस्था प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चुनाव में रवाना, गश्त-ड्यूटी व यातायात व्यवस्था प्रभावित
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में शिव चौक पर शाम चार बजे लगे जाम से परेशन लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। गैर जनपदों में विधानसभा चुनाव कराने के लिए जिले से एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी रवाना हुए है। जिस कारण जिले में पुलिस की ड्यूटी व रात की गश्त प्रभावित हुई है। विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए थानों में तैनात मुंशियों को जाना पड़ रहा है। वहीं, नगर की यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। नगर में रोजाना जाम के हालात बन रहे है। हालांकि नगर में यातायात पुलिस पर्याप्त संख्या में है। बावजूद इसके हालात दूसरे है।
जिले में लगभग साढ़े चार हजार पुलिसकर्मी तैनात है। सिपाहियों के भरोसे सभी थाना क्षेत्र की सुरक्षा रहती है। लेकिन वर्तमान में प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण का मतदान संपन्न कराने के बाद विभिन्न जनपदों में होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले से पुलिस बल रवाना हुआ है। जिस कारण थानों में पुलिस की कमी हुई है। इससे थानों की रोजाना की कार्रवाई प्रभावित हुई है। बताया गया, कि दिन व रात में गश्त, पुलिस की विभिन्न डयूटी के साथ ही यातायात व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा है। अब से पहले विभिन्न आरोप में पकड़े आरोपियों को गश्ती पुलिस टीम कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर जाती थी, लेकिन अब पुलिसकर्मियों के चुनाव ड्यूटी में चले जाने के कारण थाने में तैनात मुंशी यह ड्यूटी निभा रहे है।
यह पुलिस बल रवाना-
जनपद मुजफ्फरनगर में लगभग साढ़े चार हजार पुलिसकर्मी है। इनमें से चुनाव ड्यूटी में जिले से गैर जनपद के लिए 1 हजार सिपाही व दीवान तथा एक 180 दरोगा व 2 निरीक्षक रवाना हुए है।
विज्ञापन
रंगरूट-होमगार्ड संभाल रहे व्यवस्था
जिले से पुलिसकर्मियों के चुनाव डयूटी के लिए जाने के कारण व्यवस्था संभालने के लिए होमगार्ड व नए रंगरूट से ड्यूटी कर रहे है। अधिकांश थानों में महिला पुलिसकर्मियों संतरी ड्यूटी कर रही है। पुलिस की कार्रवाई प्रभावित न हो, और अपराधियों पर शिकंजा रहे। इसके लिए यह व्यवस्था बनाई है।
---कोट
जिले से गैर जनपद में चुनाव ड्यूटी के लिए कुछ पुलिसकर्मी रवाना हुए है। कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए नये रंगरूट व होमगार्ड को थाना पुलिस के साथ लगाया गया है-अभिषेक यादव, एसएसपी।

मुजफ्फरनगर में शिव चौक पर शाम चार बजे लगे जाम से फसे वाहन सवार ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के महावीर चौकम पर रोडवेज बस के गलत साइड में जाने से लगा जाम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में घटते कोरोना संक्रमण के बाद कोविड नियमो का पालन करते नागरिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR