{"_id":"5e3b15008ebc3ee5d475c94b","slug":"police-went-to-nab-the-prize-and-rescued-the-accused-muzaffarnagar-news-mrt467465054","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से धक्का मुक्की कर आरोपी छुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से धक्का मुक्की कर आरोपी छुड़वाया
विज्ञापन
ईनामी को पकड़ने गई पुलिस से धक्कामुक्की कर आरोपी को छुड़ाया
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस से धक्का मुक्की कर परिजनों ने आरोपी को छुड़वा लिया। पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
मंगलवार रात जनपद टिहरी गढ़वाल के देव प्रयाग कोतवाली की पुलिस कोर्ट द्वारा वारंट जारी करने पर पुरकाजी पुलिस को साथ लेकर गांव मांडला में आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार करने गई थी।
जहां पर आरोपी के परिजनों ने पुलिस से धक्का मुक्की कर आरोपी को छुड़वा लिया। जिसमें पुरकाजी पुलिस ने देवप्रयाग कोतवाली के सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार की तहरीर पर आरोपी धर्मेंद्र सहित मोहित शर्मा, मांगेराम, पप्पू एवं बुद्धू के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अवैध शराब का मुकदमा दर्ज है। उसके ऊपर ढाई हजार का इनाम भी घोषित है, जिसमें पुलिस उसे गिरफ्तार करने आई थी।