{"_id":"62892d222f2f5f0e43720f98","slug":"police-stopped-youths-going-to-panchayat-in-pawati-muzaffarnagar-news-mrt5895969171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावटी में पंचायत के लिए जा रहे युवकों को पुलिस ने रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावटी में पंचायत के लिए जा रहे युवकों को पुलिस ने रोका, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पावटी खुर्द गांव में चल रहे मुनादी प्रकरण के बाद त्यागी समाज पर की जा रही टिप्पणी से नाराज युवकों ने पंचायत का एलान कर दिया। पुलिस की सख्ती के कारण पंचायत नहीं हो सकी। पंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे युवकों की पुलिस से नोंक-झोंक हुई। इस दौरान कुछ युवकों ने चर्चित अपराधी के समर्थन में नारेबाजी कर दी। पुलिस ने दर्जन भर युवकों को थाने लाकर बैठा लिया। उन्हें छुड़वाने को लेकर ग्रामीणों ने आखलौर मार्ग पर हंगामा किया।
पिछले दिनों कुख्यात विक्की त्यागी के पिता राजवीर त्यागी ने मुनादी कराकर अनुसूचित वर्ग के लोगों को खेत में घुसने पर जुर्माना और 50 जूते मारने की बात कही थी। इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी राजवीर और मुनादी करने वाले कंवर पाल को जेल भेज दिया था। सोशल मीडिया पर लगातार त्यागी समाज को लेकर टिप्पणी की जा रही थी, जिस कारण बिरादरी में आक्रोश पनप गया। गणमान्य लोगों का कहना था कि सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणी गलत है।
त्यागी समाज के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के कारण समाज के युवकों ने शनिवार को पंचायत करने का एलान किया था। कई गांव के लोगों ने पंचायत करने के लिए पावटी की तरफ पहुंचने का प्रयास किया। लेकिन हर मार्ग पर पुलिस तैनात थी। पावटी के नजदीक गांव आखलौर में युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन गुस्साएं लोगों की पावटी जाने को लेकर अफसरों से नोंकझोंक रहीं। पुलिस ने पंचायत नहीं होने दी।
विज्ञापन
कुख्यात के समर्थन में नारेबाजी , युवक पकड़े
आखलौर गांव में भीड़ एकत्र थी। वहां कुछ युवकों ने कुख्यात अपराधी के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर पुलिस ने दर्जनभर युवकों को थाने लाकर बैठा लिया। आखलौर गांव के बाहरी सीमा पर गुस्साएं युवकों ने एसडीएम सदर और सीओ को आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
कई थानों की पुलिस तैनात
गांव में तनाव के मद्देनजर कई थानों की फोर्स गांव के मुख्य रास्तों पर तैनात की गई थी। कोतवाली, छपार और चरथावल थाने का पुलिस बल गांव में किसी बाहरी व्यक्ति को जाने नहीं दे रहा था।
वर्जन
कुछ युवकों को गांव में शांति व्यवस्था बनी रहीं, इसी वजह से थाने लाया गया है। आधा दर्जन से ज्यादा युवक है, जो पढ़ने वाले है। गांव में पूरी तरह माहौल शांत है। पुलिस हर गतिविधि पर निगाह लगाए है। अर्पित विजयवर्गीय , एसपी सिटी

पावटी मुनादी प्रकरण में युवकों को पंचायत में जाने से रोकती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पावटी मुनादी प्रकरण में युवकों को पंचायत में जाने से रोकता पुलिस प्रशासन- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पावटी में त्यागी समाज की पंचायत में लोगों को रोकने के लिए गांव के मार्गों पर पुलिस का पहरा- फोटो : MUZAFFARNAGAR