फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police showered sticks, SP worker injured

सपा-भाजपा समर्थक भिड़े, पुलिस ने बरसाईं लाठियां, एक घायल

Tue, 15 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police showered sticks, SP worker injured
पुलिस की लाठियों का शिकार हुए घायल सपा कार्यकर्ता तंजीम खान - फोटो : DEVBAND
देवबंद। देवीकुंड स्थित मतदान केंद्र पर सोमवार दोपहर सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में तीखी बहस हो गई और विवाद बढ़ने लगा। वहीं, पुलिस ने मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों के समर्थकों पर लाठियां बरसा दीं। जिसमें सपा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। उधर, क्षेत्र के राज्जुपुर गांव में ही पुलिस ने मतदान केंद्र के बाहर भीड़ लगाने के चलते लाठी फटकारे हुए लोगों को दौड़ा लिया। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सोमवार को हुए मतदान के दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोटर पर्ची न बांटे जाने तथा वोट डालने को लेकर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। तीखी बहस होने के चलते वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी। जिसमें सपा प्रत्याशी कार्तिकेय राणा का समर्थक तंजीम खान घायल हो गया। तंजीम का आरोप है कि पुलिस ने बिना वजह जाने ही उसे बुरी तरह पीटा है। आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन सत्तापक्ष के इशारे पर कार्य कर रहा है। उधर, राज्जुपुर गांव में भी पुलिस ने मतदान केंद्र के बाहर भीड़ लगाने के चलते लाठियां फटकारते हुए लोगों को दौड़ा दिया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed