{"_id":"659ef0562015b2e24a067289","slug":"police-school-vigilance-is-necessary-to-avoid-the-trap-of-thugs-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-14891-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - ठगों के जाल से बचने के लिए सतर्कता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - ठगों के जाल से बचने के लिए सतर्कता जरूरी
Thu, 11 Jan 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में प्रतिभाग करते छात्र -छात्राएं।संवाद
- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लिटिल एंजिल्स पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित
फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक किया गया। आईपीएस सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोंसले ने कहा कि छात्र-छात्राएं सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। शार्टकट से ऑनलाइन के माध्यम से कमाई करने के फेर में न पड़ें, क्योंकि इससे साइबर अपराधियों के जाल में फंस कर ठगी के शिकार हो सकते हैं।
रामपुर तिराहा स्थित लिटिल एंजिल्स पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर अपराधी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ ही ऐप का लिंक भेजकर कमाई करने का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहे हैं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। युवा सतर्क करें। ऑनलाइन सामान मंगाने या पार्सल के लिए भेजे गए लिंक का विशेष ध्यान रखे। कोई भी ओटीपी हो उसे शेयर न करें। फेसबुक एकाउंट से भेजे मैसेज पर विश्वास न करें। मैसेज भेजने वाला परिचित पैसे की मांग कर रहा है तो उसके फोन पर बात जरूर करें।
सेलीब्रिटी का फोटो लगा कर भेजे मैसेज पर विश्वास न करे। सोशल मीडिया के फालोवर बढ़ाने के लिए भेजे लिंक के झांसे में न आएं। अनजान व्यक्ति के किसी भी झांसे न आएं। अपनी पर्सनल जानकारी शेयर न करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य कपिल शर्मा, वागिश शर्मा, प्रियंका त्यागी, सुधांशु शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुसीबत में इस तरह मिलेगी मदद
छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 112, 1090, 1930 हेल्प लाइन की मदद लें। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी भी दशा में डरे नहीं, अपने माता-पिता, शिक्षकों, पुलिस को अपनी परेशानी बताएं। घबराएं नहीं। पुलिस आपकी मित्र है। आपकी सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
इस तरह पूछे गए सवाल
छात्रा भव्या - यदि पर्सनल जानकारी लीक हो गई हो तो क्या करें।
एएसपी - डायल 112 व साइबर सेल पर जानकारी देकर पुलिस की मदद लें।
छात्रा इंशिया - डाटा कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।
एएसपी - अपने सोशल मीडिया एकाउंट का लाॅक लगा कर रखें।
छात्र अक्षत - पासवर्ड हैक हो गया तो क्या करें।
एएसपी - इस बारे में तुरंत साइबर सेल की मदद लें।