फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police's traffic plan creating problems for traders

व्यापारियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा पुलिस का यातायात प्लान

Thu, 07 Apr 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police's traffic plan creating problems for traders
व्यापारियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा पुलिस का यातायात प्लान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस द्वारा की गई यातायात व्यवस्था ने व्यापारियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। रूट डायवर्जन के कारण व्यापारियों की दुकानों तक सामान भी नहीं पहुंच रहा है। परेशान व्यापारियों ने यातायात प्लान में परिवर्तन की मांग की है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों की समस्या को लेकर बुधवार को एसपी यातायात कुलदीप सिंह से मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा कि झांसी की रानी रोड, मोलाहेड़ी मार्केट समेत अन्य जिन स्थानों पर दिन में ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित किया है, वहां व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर माल नहीं पहुंच पा रहा है। बाजार प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों को भी दुकानों पर पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, तरुण मित्तल, श्रवण मित्तल, विजय कुच्छल, कार्तिक गोयल, संदीप कुच्छल, रविंद्र गंभीर, हरीश धमीजा, आकाश धमीजा, विनोद कुमार, विभोर मल्होत्रा, दीपांशु, राजेंद्र अरोरा, जयेंद्र प्रकाश, गौरव जैन, राहुल गोयल, प्रवीण जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने यह रखी मांग
व्यापारी राकेश त्यागी ने कहा कि दुकानदारों को नई यातायात व्यवस्था से अपने माल को मंगवाने में परेशानी हो रही है। दुकानदारों के लिए सामान लेकर आने वाले वाहनों को छूट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी तरुण मित्तल ने बताया कि स्कूल से छोटे बच्चों को लेकर आने वाली ई-रिक्शा भी बहुत देरी से घर पहुंच पा रही है। गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों का बुरा हाल हो रहा है।
व्यापारी बलविंदर सिंह ने बताया कि प्रशासन का सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, लेकिन व्यापार में परेशानी होगी तो आवाज उठानी पड़ेगी।
बच्चों को नहीं होने देंगे परेशानी
एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने कहा कि व्यापारियों का माल रेहड़े में मंगाने के लिए कहा गया है, लेकिन रेहड़े में ओवरलोड माल नहीं आएगा। कोई भी व्यापारी टेंपो व ई-रिक्शा में माल नहीं मंगाएंगे। स्कूल के बच्चों के लिए ई-रिक्शाओं को कोई परेशानी नहीं होने देंगे।

रुड़की रोड से हटवाया अतिक्रमण
मुजफ्फरनगर। यातायात पुलिस ने बुधवार सुबह रुड़की रोड पर दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवा दिया। दुकानदारों को सामान दोबारा बाहर रखने पर जुर्माना करने की चेतावनी भी दी गई। एसपी यातायात कुलदीप सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस निरीक्षक वीर अभिमन्यु ने विभागीय टीम के साथ यह अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed