फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police recovered 7 lakhs rupees from a car during checking in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: उडन दस्ते ने बरामद किए कार से 7 लाख 86 हजार रुपये, आयकर टीम जांच में जुटी

Sat, 29 Apr 2023 04:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Apr 2023 04:37 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : चेकिंग के दौरान एक कार से  सात लाख रुपये की नगदी बरामद की है। इससे पहले शुक्रवार को  एक आई-20 कार से दो करोड़ से अधिक की नगदी और 96 ग्राम सोना जब्त किया गया। फिलहाल आयकर विभाग जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Police recovered 7 lakhs rupees from a car during checking in Muzaffarnagar
मोटी रकम बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर क्षेत्र में बिजनौर- मुजफ्फरनगर बाईपास पर उडन दस्ते ने कार से 7 लाख 86 हजार 2 सौ रुपये बरामद किए हैं। आयकर टीम ने पहुंच कर मामले की जांच शुरू की हैं।

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया के दौरान अवैध धन की बरामदगी के लिए उडन दस्ते की टीम ने जिले में प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ हैं। इसी प्रक्रिया के तहत मीरापुर में उडन दस्ता टीम बिजनौर-मुजफ्फरनगर बाईपास पर चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gopichand Murder: पति की हत्या के बाद हुए ऐसे खुलासे, खुद सदमे में आई पत्नी, शव तलाशना पुलिस के लिए चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर से आ रही कार को रोक कर तलाशी ली तो काम में मौजूद तीन युवकों से 7 लाख 86 हजार 2 सौ रुपये बरामद हुए। युवकों ने खुद को स्क्रैप कारोबारी बताया लेकिन वह रकम के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। कार, नगदी व युवकों को मीरापुर थाने ले जाया गया।

सूचना देकर आयकर विभाग टीम व एसबीआइ की टीम को भी बुलाया गया। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि रकम बरामद की गई हैं। आयकर टीम रकम के बारे में कार सवार युवकों से पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed