{"_id":"6567885228365effe00f4334","slug":"police-ran-on-information-of-religious-conversion-in-church-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-12240-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली - चर्च में धर्म परिवर्तन करने की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली - चर्च में धर्म परिवर्तन करने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Thu, 30 Nov 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
खतौली चर्च पर उपस्थित पुलिस से हिन्दू संगठन के लोग।
- जांच के बाद मामला झूठा पाया गया, कुछ लोगों से नोकझोंक भी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। जीटी रोड स्थित एपी फेनी चर्च में सीएनआई डे मनाया जा रहा था। इसी बीच किसी ने हिंदू संगठनों के साथ पुलिस को सूचना दी कि वहां पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जांच के बाद मामला झूठा पाया गया। इस दौरान हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं की चर्च से बाहर आए कुछ लोगों से नोकझोंक भी हुई थी।
एपी फेनी चर्च में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर हिंदू संगठनों सहित भाजपा के कार्यकर्ता चर्च पर पहुंच गए। उन्होंने चर्च में हिंदू लोगों को इसाई धर्म अपनाने का आरोप लगाया। इस मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चर्च के पादरी निर्मल जेकब व आगरा से आए विसभ हाबिल प्रार्थना सभा में व्यस्त थे, इसलिए चर्च में उपस्थित पादरी की पत्नी और अन्य महिलाओं ने बताया कि चर्च में सीएनआई डे मनाया जा रहा है। चर्च में आने से किसी को नही रोका जाता। कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं। किसी का कोई धर्म परिवर्तन कराए जाने का सवाल ही नहीं उठता।
प्रार्थना सभा के बाद पुलिस टीम ने पादरी निर्मल जेकब से इस मामले में बात की। उन्होंने बताया कि मिशन कंपाउंड में रहने वाला एक व्यक्ति बार-बार इस प्रकार की सूचना फैलाकर लोगों को भ्रमित करने का काम करता है। पहले भी ऐसा किया था। उस व्यक्ति की शिकायत तत्कालीन एसएसपी से की गई थी। पूरे मामले की जांच करने के बाद पुलिस और हिंदू संगठन के लोग लौट गए। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई गई तो आरोप झूठा पाया गया।