फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police-RAF did foot march in Mandi area

Muzaffarnagar News: पुलिस-आरएएफ ने किया मंडी क्षेत्र में पैदल मार्च

Mon, 23 Jan 2023 04:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
Police-RAF did foot march in Mandi area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीओ नई मंडी ने पुलिस व आरएएफ के साथ क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान आरएएफ अधिकारियों ने क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।
जिला पुलिस ने नगर निकाय से पहले अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। एसएसपी विनीत जायसवाल ने सभी थाना प्रभारियों को इस बारे में आदेश दिए हुए है। इसी के चलते सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने नई मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र रावत व थाना पुलिस तथा रेपिड एक्शन फोर्स को साथ लेकर कोतवाली से पैदल मार्च किया। नंदी रोड, गोशाला रोड, भोपा रोड, विश्वकर्मा चौक, कूकड़ा मंडी, बालाजी चौक, रजबहा रोड, जानसठ बस अड्डा से होते हुए मंडी कोतवाली पहुंच कर पदैल मार्च समाप्त हुआ। इस दौरान रेपिड एक्शन फोर्स के अधिकारियों ने सीओ व नई मंडी कोतवाली प्रभारी से पूरे के बारे में जानकारी भी की। क्षेत्र में स्कूलों, धार्मिक स्थलों, धर्मशालाओं, बस अड्डों की जानकारी लेकर क्षेत्र का खाका भी तैयार किया। सीओ हिमांशु गौरव ने बताया कि निकाय चुनाव से पहले पुुलिस अपनी तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


कई चौकी प्रभारी बदले
मुजफ्फरनगर। एसएसपी विनीत जायसवाल ने तीन थाना प्रभारियों का चार्ज से हटाने के बाद कई चौकी प्रभारी भी बदल दिए। उन्होंने शाहपुर थाने के एसएसआइ विष्णु गौतम को वहलना चौकी प्रभारी बनाया है। इस चौकी के प्रभारी कौशल गुप्ता को सट्टे को संरक्षण देने के आरोप में निलंबित किया था। इसके अलावा जानसठ कोतवाली में तैनात दरोगा राहुल कुमार को मीरापुर की बीआइटी चौकी प्रभारी, शाहपुर कस्बा प्रभारी नरेश कुमार को रतनपुरी थाना भेजा है। दरोगा सत्यवीर को शाहपुर कस्बा प्रभारी व मोहित तेवतिया को शाहपुर थाने की हरसौली चौकी प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed