फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police patrol in Janasath, Sikhera

पुलिस के साथ जिम्मेदार लोगों ने किया गश्त

Sun, 10 Nov 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police patrol in Janasath, Sikhera
जानसठ में पैदल गश्त करते अधिकारीगण। - फोटो : KHATAULI
पुलिस के साथ जिम्मेदार लोगों ने किया गश्त
विज्ञापन

जानसठ। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने पर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चौराहों पर गणमान्य लोगों के साथ मोर्चा संभाले रखा। वहीं, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी कस्बे व क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहे।
शनिवार को सुबह से ही पुलिस अलर्ट रही। सुरक्षा को लेकर कस्बे व क्षेत्र में गांव के चौराहों पर पुलिसकर्मी व गणमान्य लोगों की टीम बनाकर सुरक्षा की दृष्टि से बिठाए रखा। कस्बे का बाजार पूर्ण रुप से खुला रहा, लेकिन अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुनने को लोग टीवी के सामने चिपके रहे। जिस कारण बाजार सूने रहे। फैसला आने के बाद शाम के समय बाजार में चहल पहल दिखाई दी। सुरक्षा को लेकर एडीएम आलोक कुमार, एसपी क्राइम, एसडीएम अनुज मलिक, सीओ धनंजय कुशवाह, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा लगातार कस्बे व गांवों में गश्त करते रहे। कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, सभासद प्रवीण तंवर, सुनील कश्यप, विकास गुप्ता, अश्वनी चौधरी, मोहम्मद उस्मान, डा. अमित, अब्दुल्ला कुरैशी, ब्रिजेश रस्तोगी, रामधारी कश्यप आदि गणमान्य लोग चौराहों पर डटे रहे। शाम के समय एडीएम आलोक कुमार, एसपी क्राइम राम भवन चौरसिया ने पीएसी व पुलिस के साथ कस्बे में पैदल मार्च निकालकर कस्बा वासियों से कोर्ट के फैसले का स्वागत करने की अपील की।
विज्ञापन

कालेज व स्कूल बंद रहे
जानसठ। प्रशासन द्वारा सभी स्कूल कालेज 11 नवंबर तक बंद करने के आदेश जारी किए। शनिवार सुबह छात्र छात्राओं के स्कूल पहुंचने पर अध्यापकों द्वारा सभी बच्चों को वापस भेजकर स्कूल की छुटटी करा दी। वहीं कस्बे के कोचिंग सेंटर भी बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया
जानसठ। विधायक विक्रम सैनी ने स्वागत करते हुए कहा कि हमें सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को सर्वसम्मति से स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जनता को भी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करना चाहिए।

पुलिस ने गांवों में गश्त किया
सिखेड़ा। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने पर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर लोगों से शांति व्यवस्था तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में संभ्रांत लोगों को साथ लेकर गश्त किया। क्षेत्र में शांति बनी रही। पुलिस ने दाहखेड़ी, खेड़ीविरान, निराना आदि गांवों में गश्त किया। बाजार प्रतिदिन की भांति खुले रहे। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस के साथ पुलिस मित्र भी शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed