फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police of Biralsi outpost remained hostage for two hours

अलावलपुर प्रकरण----- एससी बस्ती की तरफ से पहुंची पुलिस तो हुआ हमला

Sat, 24 Jul 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police of Biralsi outpost remained hostage for two hours
चरथावल के अलावलपुर में घटना के बाद शांति व्यवस्था करने के लिए तैनात आरआरएफ के जवान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दो घंटे तक बंधक बनी रही बिरालसी चौकी की पुलिस, अलावलपुर चौकी प्रभारी सहित चार घायल
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। अलावलपुर में बृहस्पतिवार देर रात एससी व कश्यप समाज के लोगों के बीच हुए संघर्ष व पुलिस टीम पर हमले के बाद शुक्रवार को गांव में स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन पूरी तरह नियंत्रण में रही। रात में हुए बवाल के चलते गांव की गलियों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त तनाव बना हुआ है, जिसके चलते भारी पुलिस बल के साथ ही आरआरएफ की एक कंपनी भी गांव में डेरा डाले हुए है।
गांव में विवाद उस समय शुरू हुआ जब बृहस्पतिवार को कश्यप समाज ने विवादित जमीन पर कमरे का निर्माण शुरू कर दिया। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसे लेकर बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। रास्ते में बनी दीवार भी तोड़ते हुए पास ही स्थित मंदिर में मूर्तियां भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं। सूचना पर अलावलपुर चौकी प्रभारी शिव सिंह नागर, हेड कांस्टेबल अवधेश, कांस्टेबल कपिल पाल व होमगार्ड विनोद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, कश्यप समाज के लोगों ने पुलिस टीम को देखते ही उन पर हमला कर दिया, जिसमें पूरी टीम घायल हो गई। बिरालसी चौकी प्रभारी दीपक मावी टीम के साथ 10.40 बजे मौके पर पहुंचे तो टीम को बंधक बनाकर हाथापाई की गई। करीब 11 बजे इंस्पेक्टर एमपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तो उन पर घरों की छतों से पथराव कर दिया गया, जिन्होंने एक मकान में घुसकर जान बचाई। पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर रात एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी और सीओ सिटी कुलदीप सिंह कई थानों की फोर्स व आरआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाकर करीब दो घंटे बाद पुलिस टीम को बंधनमुक्त कराया। मौके से सात हमलावरों को गिरफ्तार करते हुए उनके दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी कब्जे में लेकर सीज की गई है। देर रात एसएसपी अभिषेक यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर अलावलपुर चौकी प्रभारी शिवसिंह नागर की ओर से 26 नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एससी का पक्ष लेने की गफलत में दूसरे पक्ष ने बरसाए ईंट-पत्थर
सूचना पर जब भी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वह एससी वर्ग की बस्ती से होकर पहुंची। इस पर कश्यप समाज में थाना पुलिस पर एससी वर्ग का पक्ष लेने की गलतफहमी हो गई। नतीजतन, हर बार केवल पुलिस टीम ही हमलावरों के निशाने पर रही और उन पर बार-बार जबरदस्त पथराव करते हुए घरों की छतों से ईंट-पत्थर बरसाए गए। थाना प्रभारी व उनकी टीम को भी नहीं बख्शा गया, जिन्हें भागकर एक मकान में छिपकर जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती की तरफ से पहुंची पुलिस, तो हुआ हमला
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। गांव अलावलपुर में हुए विवाद के बाद कश्यप समाज के निशाने पर केवल पुलिस रही। पुलिस टीम हर बार एसपी वर्ग की बस्ती की तरफ से पहुंची, तो पक्षपात की गफलत में उन पर ईंट-पत्थर बरसाते हुए टीम को बंधक भी बना लिया गया।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर में जमीन के एक टुकड़े को लेकर काफी समय से एसपी व कश्यप समाज के लोगों में विवाद है। इसी जमीन पर कश्यप समाज द्वारा बृहस्पतिवार को कमरे का निर्माण करने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर जब भी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वह एससी वर्ग की बस्ती से होकर पहुंची। कश्यप समाज में थाना पुलिस पर एससी वर्ग का पक्ष लेने की गलतफहमी हो गई। नतीजतन, हर बार केवल पुलिस टीम ही हमलावरों के निशाने पर रही और उन पर बार-बार जबरदस्त पथराव करते हुए घरों की छतों से ईंट-पत्थर बरसाए गए।
यही नहीं, बिरालसी चौकी की पूरी पुलिस टीम को तो बंधक भी बना लिया गया, जिनमें चौकी प्रभारी एसआई दीपक मावी भी शामिल रहे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एमपी सिंह व उनकी टीम को भी नहीं बख्शा गया, जिन्हें भागकर एक मकान में छिपकर जान बचानी पड़ी। बाद में भारी फोर्स के साथ पहुंचे सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने मोर्चा संभालते हुए लाठियां फटकारकर बेकाबू भीड़ को तितर-बितर कर हालात को नियंत्रित किया।

तनाव के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स तैनात
चरथावल। अलावलपुर में पुलिस टीम पर हमले के बाद गांव की गलियों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त तनाव बना हुआ है, जिसके चलते भारी पुलिस बल के साथ ही आरआरएफ की एक कंपनी भी गांव में डेरा डाले हुए हैं।

अलावलपुर में पथराव में घायल कांस्टेबल कपिल।

अलावलपुर में पथराव में घायल कांस्टेबल कपिल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

अलावलपुर गांव में पथराव में घायल दरोगा शिव सिंह।

अलावलपुर गांव में पथराव में घायल दरोगा शिव सिंह।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed