फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police lathicharged women in Chhajpur

Muzaffarnagar News: छाजपुर में पुलिस ने महिलाओं पर फटकारी लाठियां

Thu, 20 Jun 2024 04:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Police lathicharged women in Chhajpur
बुढ़ाना। छाजपुर गांव में घर के बाहर रैंप बनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्व्यवहार का विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने महिलाओं पर लाठियां फटकारी, जिसमें तीन महिलाओं और एक बच्चे को चोट लगी है। इसके विरोध में कोतवाली पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सीओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव छाजपुर में सहेंद्र बंजारा अपनी बंद गली में मकान के दरवाजे के सामने रैंप बनवा रहा था। पड़ोसी वलेदीन के परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया। इस दौरान सहेंद्र की बेटी ने यूपी 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि परासौली चौकी पुलिस ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली गलौज की। इसका विरोध करने पर पुलिस ने महिलाओं पर लाठियां फटकारी। इस दौरान एक किशोरी के कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया। इस दौरान कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। पुलिस की लाठियों से शिवानी, कविता, संतोष और मासूम युग को चोट लगी है।
विज्ञापन

पुलिस की कार्यशैली से नाराज बंजारा समाज की महिलाएं व ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक व रालोद नेता बाल किशोर त्यागी भी समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और नारेबाजी की। पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह थाने पहुंचे। सीओ के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, बाल किशोर त्यागी, सोनिया चौधरी और संयम पंवार ने वार्ता की। सीओ धरना स्थल पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे और तहरीर लेकर तीन दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। पुलिस ने बंजारा पक्ष के सहेंद्र व आनंद और दूसरे पक्ष के नफीस व वलेदीन का शांति भंग के आरोप में चालान किया। इस मौके पर कांति, मीरा, नरेश, प्रवेश, सरमिष्ठा, पिंकी, राकेश, हाकम, धर्मवीर, सुरेंद्र, नितिन, नियम पंवार और अभिषेक मौजूद रहे।

तीन दिन में कार्रवाई न हुई तो होगा आंदोलन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद व रालोद नेता बाल किशोर त्यागी ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा के पुलिस द्वारा महिलाओं की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पुलिस महिलाओं पर लाठीचार्ज कर रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें इंसाफ नही मिला तो तीन दिन बाद कोतवाली में आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed