फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police is searching for two brothers who ran away with gold worth 56 lakhs

Muzaffarnagar News: 56 लाख का सोना लेकर भागे कारीगर दो भाईयों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 20 Oct 2024 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Police is searching for two brothers who ran away with gold worth 56 lakhs
मुजफ्फरनगर। सोने से जेवर बनाने वाले कारीगर दो भाईयों व उनके एक परिचित के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों कारीगर सराफा व्यापारियों से जेवर बनाने के लिए साढ़े 56 लाख का सोना लेकर गए थेे। जिसे लेकर वह फरार हो गए। पुलिस की दो टीम गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है। जो मेरठ व दिल्ली रवाना हुई है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के जिला हुगली के थाना जंगीपाड़ा के गांव कंहाईपुर निवासी सराफत व उसका भाई सादिक उर्फ मेहर अली 17 साल से मिमलाना रोड तांगा स्टैंड के पास किराए पर कमरा लेकर रहते थे। दोनों सोने के जेवर बनाने के कारीगर थे। बंगाल के ही रहने वाले बप्पा, मकसूद, दिलावर, हबीबुल्ला के साथ मिलकर सोने से जेवर बनाते थे।
विज्ञापन


दोनों आरोपी कारीगरों के गांव के ही रहने वाले व वर्तमान में होली चौक सराफा बाजार निवासी जाकिर हुसैन ने सराफा व्यापारियों से जान पहचान कराई थी। उनकी जिम्मेदारी भी ली थी। विश्वास के चलते सराफा व्यापारी रुपेंद्र जैन ने 141 ग्राम, आकाश वर्मा 22 ग्राम, नितिन जैन 129 ग्राम, मयंक जैन 128 ग्राम, सजल वर्मा आठ ग्राम, शोभित वर्मा 17 ग्राम, अमित वर्मा 66 ग्राम, सुनील वर्मा 15 ग्राम, जगदीश मोदी 35 ग्राम, दीपक वर्मा ने पुराना 35 ग्राम सोना दोनों कारीगरों को जेवर बनाने के लिए दिया था। जो 715 ग्राम सोना था। दोनों कारीगर साढ़े 56 लाख रुपये का सोना लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि जाकिर व दोनों कारीगर भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जाकिर सहित कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए दो टीम बनाई है। एक मेरठ व दूसरी दिल्ली गई है। मेरठ में आरोपियों का एक रिश्तेदार व कुछ परिचित दिल्ली में जेवर बनाते हैं। गांव के सरपंच से मदद मांगी है। दोनों आरोपियों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। उनकी काल डिटेल खंगाली जा रही है। वह अभी घर नहीं पहुंचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed