{"_id":"67b77f279e3e63fd8d075d4f","slug":"police-is-preparing-to-file-fr-brides-family-did-not-reach-jhansi-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-140121-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एफआर लगाने की तैयारी में पुलिस झांसी नहीं पहुंचा दुल्हन का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एफआर लगाने की तैयारी में पुलिस झांसी नहीं पहुंचा दुल्हन का परिवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। झांसी की डॉ़ सुषुम्ना शर्मा के अपहरण के मुकदमे में पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी में है। पुलिस विवेचना में डॉ़ दुल्हन ने अपनी मर्जी से जाने की बात कही थी। उधर, बृहस्पतिवार को दुल्हन पक्ष झांसी नहीं पहुंचा। परिवार के किसी परिचित के पास ठहरने की संभावना है।
सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि दुल्हन के पिता ने उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। दुल्हन के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। वह बालिग थी, उसके बयान के बाद कोर्ट ने आदेश दिए थे कि वह अपनी मर्जी से कही भी जा सकती है। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ चली गई, उसको बहला-फुसलाकर अपहरण का मामला नहीं पाया गया। इसके मद्देनजर मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है।
उधर, बुधवार को अदालत में बयान के बाद शाम करीब छह बजे डॉ़ दुल्हन को उसके ताऊ और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भेज दिया गया था। जानकारी मिली है कि बृहस्पतिवार को परिवार झांसी नहीं पहुंचा है।