फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police is cutting challan everyday, still not wearing helmet

Muzaffarnagar News: पुलिस रोज काट रही चालान, फिर भी नहीं लगा रहे हेलमेट

Fri, 05 May 2023 06:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Police is cutting challan everyday, still not wearing helmet
इस वर्ष में अभी तक बाइक सवार 24 युवक हादसों का शिकार बन चुके
विज्ञापन

3591 दुपहिया वाहनों के चालान काटे और जुर्माना वसूला इस साल अब तक
हाईवे पर दुपहिया वाहनों पर फर्राटा भरने वाले युवक हेलमेट नहीं लगा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। हेलमेट नहीं लगाने पर पुलिस रोज जिले में 113 लोगों के चालान काट रही है। रोजाना 22 हजार रुपये जुर्माना चुकाना भी पड़ रहा है। इस वर्ष में अभी तक बाइक सवार दो दर्जन युवक हादसों का शिकार बन चुके हैं। इसके बाद भी हाईवे व अन्य मार्गों पर दोपहिया वाहनों पर फर्राटा भरने वाले युवक हेलमेट नहीं लगा रहे हैं। साल के पहले चार महीने में 13591 दोपहिया वाहनों के चालान काटे और साढ़े 27 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूल किया।

हेलमेट लगाने का कानून तोड़ रहे युवा
हाईवे हो या फिर शहर की सड़कें, सभी स्थानों पर दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट लगाए वाहनों को दौड़ा रहे हैं। कुछ युवक तो हेलमेट को बाइक पर पीछे बांधकर या हैंडिल पर लटका चलते हैं। हेलमेट न लगाना फैशन बनता नजर आ रहा है
विज्ञापन


हादसों में यहां हुई मौत
केस-1 : तीन माह पहले भोपा निवासी एक युवक मोरना किसी काम से जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तब बाइक सवार की मौत हो गई थी।

केस-2 : छछरौली निवासी युवक भोपा क्षेत्र के एक गांव में बारात में शामिल होकर वापस जा रहा था। बाइक में यूसुफपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन के टक्कर मारने पर युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-3 : तितावी में साल्हाखेड़ी गेट के पास कैंटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हुई।
--
केस-4 : नई मंडी क्षेत्र में हाईवे पर साथी को परीक्षा दिलाने आ रहे पुरकाजी निवासी युवक की मौत हो गई थी। दो साथी हुए थे घायल।
--
केस-5 : शाहपुर में काकड़ा-हरसौली के बीच बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकराई। बाइक चालक व साथी की हुई थी मौत।

केस-6 : पुरकाजी में धमात नहर की पटरी पर दो बाइक आपस में टकराई। इस हादसे में उत्तराखंड निवासी युवक की मौत हो गई थी।


अपनी व अपने परिवार की भलाई के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। पुलिस यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरुकता अभियान चला रही हैं। वाहनों के चालान काटकर जुर्माना भी वसूल कर रही है। - कुलदीप सिंह, एसपी यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed