{"_id":"5e51755b8ebc3ec9871aff9f","slug":"police-in-darkness-in-bagowali-robbery-case-muzaffarnagar-news-mrt4703422132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागोवाली लूट कांड में अंधेरे में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागोवाली लूट कांड में अंधेरे में पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागोवाली लूट कांड में अंधेरे में पुलिस
मुजफ्फरनगर। गांव बागोवाली में महिला को बंधक बनाकर हुई लाखों की लूट मामले में पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। हालांकि देर रात पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन जांच के नाम पर फिलहाल पुलिस शून्य पर ही अटकी हुई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली में जावेद की पत्नी शबाना को बृहस्पतिवार देर रात बंधक बनाकर लुटेरों ने 85 हजार नकद समेत करीब छह लाख के जेवर व अन्य कीमती सामान लूट लिया था। घटना के 24 घंटे बाद भी इंस्पेक्टर नई मंडी घटना से पूरी तरह अनभिज्ञ थे। हालांकि पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर देने का दावा किया था। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है, फिलहाल लुटेरों का सुराग नहीं लगा है।