{"_id":"636a8d5a5461d44c0c64481b","slug":"police-have-detained-many-youths-in-muzaffarnagar-and-recovered-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कार्रवाई: हिरासत में कई युवक, लाखों का सोना बरामद, सऊदी अरब से जुड़ा ये कनेक्शन, खुल सकते हैं बड़े राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कार्रवाई: हिरासत में कई युवक, लाखों का सोना बरामद, सऊदी अरब से जुड़ा ये कनेक्शन, खुल सकते हैं बड़े राज
Tue, 08 Nov 2022 10:40 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:40 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई युवकों को हिरासत लिया है। पुलिस ने उनके पास से लाखों रुपये का सोना बरामद किया है। पूछताछ में बड़े राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर शहर में कोतवाली पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लेकर उनसे लाखों रुपये का सोना बरामद किया है। पुलिस अभी उनके अन्य साथियों की तलाश में दबिश अभियान चलाए हुए हैं।
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाले कुछ युवक सोने की तस्करी के अवैध धंधे में लिप्त हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने मिले तथ्य के आधार पर कई युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पिछले कई घंटों से पुलिस उनसे गोपनीय स्थान पर पूछताछ करने में जुटी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी में गठबंधन की रणनीति तय: चौधरी जयंत ने साफ की तस्वीर, एक सीट पर RLD तो दो पर मिलकर लड़ेंगे चुनाव
विज्ञापन
पुलिस ने इन युवकों से लाखों रुपये का सोना बरामद किया है। यह सोना सऊदी अरब का बताया जा रहा है। इन युवकों के तार सऊदी अरब से सोना लेकर आने वाले तस्करों से जुड़े हैं। पुलिस इस मामले में पुख्ता जानकारी जुटाने में लगी है । फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है।
यह भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: अफसरों के तेवर सख्त, उतरवाए नेताओं के होर्डिंग-पोस्टर, जिले की ये तस्वीरें बनीं गवाह