फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police harassing villagers in the name of interrogation

Muzaffarnagar News: पूछताछ करने के नाम पर ग्रामीणों को परेशान कर रही पुलिस

Fri, 17 Oct 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Police harassing villagers in the name of interrogation
गांव तालड़ा में आयोजित पंचायत में मौजूद ग्रामीण। स्रोतः स्वयं
जानसठ। गांव तालड़ा में किसान अरुण कुमार उर्फ अटल के अपहरण प्रकरण में लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने से लोगों में रोष बना है। आरोप है कि पुलिस पूछताछ करने के नाम पर परेशान कर रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गांव तालड़ा में कांबिंग भी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव तालड़ा में ग्रामीणों की पंचायत हुई। पंचायत में महिलाएं भी मौजूद रहीं। ग्रामीणों का कहना था कि किसान को अगवा करने वाले बदमाशों को पकड़ने में पुलिस विफल हो रही है। पुलिस ग्रामीणों को पूछताछ के नाम पर परेशान कर रही है। ग्रामीणों को उनके घर से उठाकर कोतवाली ले जाती है और मारपीट भी करती है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंचे दरोगा रामबीर ने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों को परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से पुलिस का सहयोग करने की बात कही। पंचायत में पूर्व प्रधान रतन, पूर्व प्रधान महेंद्र कांबोज, लाला संदीप ऐरन, मोहित, सुभाष, रामशरण, मांगेराम, अरविंद प्रजापति आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed