फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police could not reveal the Keshav murder case even after four days

Muzaffarnagar Murder Case : पुलिस नहीं कर सकी मासूम की हत्या का खुलासा, आखिर कब खुलेगा केशव के कत्ल का राज?

Tue, 21 May 2024 05:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 21 May 2024 05:07 PM IST
सार

Muzaffarnagar Murder Case : मुजफ्फरनगर में पुलिस अभी तक केशव की हत्या का खुलासा नहीं कर सकी है। चार-पांच दिन बाद भी पुलिस के खाली हाथ है।

विज्ञापन
Police could not reveal the Keshav murder case even after four days
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में खतौली के गांव कैलावड़ा में सात वर्षीय केशव की हत्या के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस अभी तक हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस जांच में उलझी हुई है। मृतक की मां ने अपनी देवरानी पर हत्या का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गांव कैलावड़ा कलां में तेजपाल के सात वर्षीय पुत्र का शव 17 मई को उसी के घर में संदूक के नीचे पड़ा मिला था। इस मामले में चार दिन से पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

वहीं, रविवार को मृतक की मां सीमा ने अपनी देवरानी अंकिता पर केशव का गला घोंटकर उसकी हत्या करने का शक जताया है। जिस पर पुलिस ने मृतक की मां की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया था। बताया था कि मकान में अंकिता और उसका पुत्र केशव ही थे।

अंकिता ने उसे सामान लाने के लिए पैसे दिए थे। वह सौफे पर बैठकर चिप्स खा रहा था। कुछ देर बाद अंकिता ऊपर अपने कमरे में चली गई थी। मृतक की मां और उसकी दोनों पुत्रियां भी ऊपर कमरे में ही थीं। जब काफी देर तक केशव का पता नहीं चला तो वह उसे ढूंढने लगी। कुछ देर बाद उसका देवर हरीश नीचे कमरे में गया तो केशव का शव वहां पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें: पिता-पुत्र की मौत: PM रिपोर्ट में आया ये कारण, परिजन बोले- दोनों की हत्या हुई, हंगामे के बाद हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि हत्याकांड की जांच चल रही है। इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: 600 रुपये की रिश्वतखोरी में 18 साल बाद सिपाही बरी, मुकदमे की वजह से नहीं मिला था प्रमोशन, पढ़िए पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed