फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police caught cow, 50 kg meat recovered

पुलिस ने गोकशी पकड़ी, 50 किलो गोमांस बरामद

Fri, 10 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police caught cow, 50 kg meat recovered
पुलिस ने गोकशी पकड़ी, 50 किलो मांस बरामद
विज्ञापन

शाहपुर। पुलिस ने गांव बसधाड़ा में एक मकान में छापा मारकर भारी मात्रा में मांस व गोकशी करने के उपकरण बरामद करने के साथ एक आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव बसधाड़ा में दिलशाद के घर पर छापा मारा। पुलिस ने 50 किलो मांस के अलावा गोकशी करने के उपकरणों में एक कुल्हाड़ी, दो छुरी, दरांत के अलावा तराजू व बांट भी बरामद किए। उन्होंने बताया कि मौके से एक महिला बेबी उर्फ फरीदा पत्नी दिलशाद को मौके से हिरासत में लिया गया है, जबकि उसका पति व एक अन्य अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने पशु चिकित्सक से गोमांस की जांच कराई और सेंपल लेने के बाद मांस को गढड़े में दबा दिया गया।

दो सटोरियों को पकड़ कर चालान किया
भौराकलां। गांव गढ़ी नोआबाद निवासी अजय अपने मकान में एक साथी के साथ सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि थाना तितावी क्षेत्र के गांव सोहंजनी जाटान निवासी पुष्पेंद्र व थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी नोआबाद निवासी अजय अपने मकान में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक मोबाइल फोन व दो हजार एक सौ दस रुपये की नकदी एवं सट्टे की पर्ची बरामद की। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed