{"_id":"5f4bed668ebc3e0b9b0a5ad6","slug":"police-came-into-action-on-second-day-of-lockdown-muzaffarnagar-news-mrt498833046","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस सख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दूसरे दिन हरकत में आई पुलिस
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के चलते लागू साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर सख्त रही। सुबह नौ बजे तक जरूरी सामान की दुकानें खुलने के चलते पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की, लेकिन दस बजते ही शहर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की सख्ती शुरू हो गई। एक ओर जहां, सवारियां लेकर पहुंचने वाले ई-रिक्शा चालकों के चालान काटे गए, वहीं शहर के सभी मुख्य चौराहों पर बेरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।
शहर के शिवचौक, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक, द्वारिकापुरी मोड़, अलमासपुर चौक व हनुमान चौक आदि पर बेरिकेडिंग लगाकर राहगीरों व वाहन चालकों से घर से बाहर निकलने का कारण पूछकर उन्हें आगे बढ़ने दिया गया। सड़क किनारे ठेली लगाए खड़े दुकानदारों को भी घर भेज दिया गया। दूूध की दुकानें सुबह और शाम को खुली। मेडिकल स्टोर खुले रहे। पुलिस ने बिना मास्क वालों केे चालान किए। सुबह 11 बजे एसएसपी अभिषेक यादव ने खुद सड़कों पर निकलकर पुलिस की व्यवस्थाओं को चेक कर पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उधर, रोडवेज बसों में भी कम ही यात्री दिखाई दिए। जिस कारण लॉकडाउन के दूसरे दिन भी रोडवेज को यात्रियों से लाभ नहीं मिल सका।