{"_id":"607dc62f8ebc3eb92134d870","slug":"police-beat-up-lathis-and-drive-away-the-crowd-muzaffarnagar-news-mrt53519640","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी
विज्ञापन
बुढ़ाना में एकत्र भीड़ को खदेड़ने के दौरान घायल हुआ युवक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कस्बे के कन्या जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र के बाहर भारी भीड़ एकत्र होने के कारण पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। इस घटना में पांच ग्रामीण घायल हो गए।
कन्या जूनियर हाईस्कूल को सफीपुर पट्टी के मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र बनाया गया। इस मतदान केंद्र के बाहर सड़क पर दोपहर मतदान करने वालों की भारी भीड़ लग गई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठियां फटकारी। इस घटना में चोट लगने से सफीपुर पट्टी निवासी सारिक, साजिद, दिलनवाज, सावेज व अनीश घायल हो गए। घायलों का कहना है कि वे वोट डालने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने उनके ऊपर लाठी चार्ज किया। इस घटना से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष है। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को इस मतदान केन्द्र पर कई बार लाठियां फटकारनी पड़ी।
एक प्रत्याशी ने वोटर बुलवाए, दूसरे ने कब्जे में लिए
- पुलिस ने वोटरों को बंधन मुक्त करवाया
बुढ़ाना। सफीपुर पट्टी में प्रधान पद के प्रत्याशी इनाम ने भट्ठा पर मजदूरी करने गए ग्रामीणों को मतदान करने के लिए अपने खर्चे से बुलवाया। सोमवार को जैसे ही मतदाता भट्टे से किराए के वाहन द्वारा बुढ़ाना पहुंचे। आरोप है कि प्रधान पद के दूसरे प्रत्याशी ने बहला, फुसलाकर तथा लालच देकर इन मतदाताओं को अपने कब्जे में ले लिया। एक मतदाता ने अपने प्रत्याशी व पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मतदाताओं को प्रत्याशी के कब्जे से मुक्त कराया। मतदाताओं का कहना है कि वे किसी के दबाव में नहीं अपनी मर्जी से मतदान करेंगे।
विज्ञापन
फर्जी वोट डालने गया युवक हिरासत में
बुढ़ाना। लोई गांव में फर्जी वोट डालने जा रहे एक युवक को ग्रामीणों के हंगामा करने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
प्रधान पद के प्रत्याशी इकराम कुरैशी ने पुलिस को बताया कि एक युवक कई बार फर्जी मतदान कर चुका है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि उसके पास फर्जी बैलेट पेपर मिले हैं। फर्जी मतदान करने को लेकर ग्रामीणों के हंगामा करने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फर्जी मतदान करने की सूचना पर उन्होंने गांव के युवक को हिरासत में लिया गया है। पीठासीन अधिकारी से इस बारे में वार्ता की जा रही है। अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विधायक उमेश मलिक ने अपने पैतृक गांव में किया मतदान
बुढ़ाना। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक सोमवार शाम करीब चार बजे अपने पैतृक गांव डूंगर पहुंचे। उन्होने बूथ नंबर 15 पर अपनी वोटर आईडी एवं पर्ची दिखाई। विधायक ने अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ है।

अपने पैतृक गांव डूंगर में मतदान करने के बाद उंगली दिखाते विधायक उमेश मलिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR