{"_id":"589a138b4f1c1bc15537988a","slug":"police-and-bsp-activists-clashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के झंडे उतरवाने पर बवाल, पुलिस और बसपाइयों में भिड़ंत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के झंडे उतरवाने पर बवाल, पुलिस और बसपाइयों में भिड़ंत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से भिड़ते बसपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर रोडवेज बस स्टैंड के सामने एक होटल पर लगे झंडों को उतरवाने गए पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों से बसपा कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हो गई। गुस्साए बसपाइयों ने सीओ से धक्का-मुक्की कर दी। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को दौड़ा लिया। कार्यकर्ताओं ने दुकानों पर रखा सामान पुलिस पर फेंकना शुरू कर दिया। लाठी लगने से महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस दौरान पत्थर मारकर सीओ की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। दोनों ओर से तनाव के हालात बन गए और आसपास का पूरा बाजार बंद होता चला गया। हालात बेकाबू होते देख अफसरों ने मौके पर पैरामिलिट्री फोर्स बुलवा ली।
शहर सीट से बसपा प्रत्याशी राकेश शर्मा का रोडवेज बस स्टैंड के सामने अलंकार वाली गली में चुनाव कार्यालय है। मंगलवार सुबह बसपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के आसपास के होटल और दुकानों पर बसपा के झंडे लगा दिए। दोपहर करीब 12.30 बजे सीओ सिटी तेजवीर सिंह रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंचे और कार्यकर्ताओं से झंडे उतारने के लिए कहा। इसको लेकर बसपाइयों से पुलिस की नोकझोंक हो गई। सूचना पर प्रत्याशी राकेश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।
प्रत्याशी ने यह कहते हुए झंडे उतारने से इंकार कर दिया कि पहले सपा और भाजपा के झंडे उतरवाइए। सीओ ने जबरदस्ती झंडे उतराने की बात की तो कार्यकर्ताओं ने सीओ से धक्का-मुक्की कर दी। सीओ और बसपाइयों में जमकर कहासुनी हुई। इसी बीच एडीएम का चालक वहां पहुंचा और सिपाहियों के साथ मिलकर कार्यकर्ताओं पर लाठियां फटकारनी शुरू कर दी। सिपाहियों ने बसपाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दुकानों में रखे कुकर, चिमटे, बेलन आदि सामान फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान महिला पदाधिकारी सहित आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। इसी बीच किसी ने पत्थर मारकर सीओ की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। बसपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही बैठकर धरना देना शुरू कर दिया था। हालात बेकाबू होते देख एसपी ट्रैफिक डॉ कृष्ण गोपाल तीनों थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और प्रत्याशी राकेश शर्मा से बात की। तनाव के हालात बन गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। अफसरों ने मौके पर पैरामिलिट्री फोर्स बुला ली। घंटों बाद हालात शांत हुए। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि पूरा मामला रिटर्निंग ऑफिसर के संज्ञान में लाया गया है, उनके आदेश पर ही अग्रिम कार्रवाई होगी।