फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police-administration engaged in preparations for Kanwar Yatra

कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटा पुलिस-प्रशासन

Sun, 11 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police-administration engaged in preparations for Kanwar Yatra
कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटा पुलिस-प्रशासन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने की अधिकारिक घोषणा होते ही पुलिस-प्रशासन यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। थाना स्तर पर टीमें गठित कर सीओ के नेतृत्व में सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले यात्रा मार्ग की चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं, जिसका फीडबैक मिलने पर आगे तैयारियां की जाएंगी।

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के साए में शासन की ओर से 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू करने की औपचारिक घोषणा होते ही जनपद पुलिस-प्रशासन यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सभी सीओ के नेतृत्व में थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग की चेकिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान यात्रा मार्ग में पिछले दो साल की अवधि में हुए निर्माण, सड़क के गड्ढे, बिजली के तार व ट्रांसफॉर्मर, पोस्टर, ट्रांसफॉर्मर और गूलर के पेड़ आदि को चिह्नित कर उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी थानेदारों को अपने क्षेत्र में लगने वाले कांवड़ सेवा शिविरों की सूची भी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। चेकिंग के पश्चात सभी सीओ इस कार्रवाई का फीडबैक आला अफसरों को उपलब्ध कराएंगे, जिसके बाद सकुशल यात्रा संपन्न कराने के लिए आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। वहीं, कांवड़ यात्रा मार्ग में पड़ने वाले चिकन व मीट शॉप की भी सूची तैयार की जा रही है। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले इन्हें यात्रा अवधि के लिए बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed