फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Poles damaged due to truck overturning, power cut in 12 villages

Muzaffarnagar News: ट्रक पलटने से खंभे क्षतिग्रस्त, 12 गांवों में बिजली ठप

Sun, 02 Feb 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Poles damaged due to truck overturning, power cut in 12 villages
रतनपुरी। पेट्रोल पंप के पास गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसमें चालक शादाब को मामूली चोट आई। ट्रक की चपेट में आने से रतनपुरी बिजलीघर की 33 हजार केवीए की लाइन सहित छह खंभे क्षतिग्रस्त होने से दर्जनभर गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन

कोतवाली बुढ़ाना क्षेत्र के गांव दभेड़ी निवासी ट्रक चालक शादाब पुत्र शमशाद फुगाना गन्ना तौल केंद्र से गन्ने लेकर खतौली शुगर मिल जा रहा था। जब वह रतनपुरी में ममता फिलिंग सेंटर के पास पहुंचा, तो चालक ओवरलोड के कारण ट्रक पर नियंत्रण को बैठा तथा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ही पलट गया। ट्रक की चपेट में 33 हजार केवीए की लाइन आने से 33 हजार केवीए के छह खंभे तथा उनसे जुड़ी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन के क्षतिग्रस्त होने से खतौली बिजलीघर की विद्युत आपूर्ति पूर्णतया बाधित हो गई। जिस कारण रतनपुरी, कैलाशनगर, समौली, घनश्यामपुरा, मंडावली खादर, कल्याणपुर, मंडावली बांगर, भनवाडा, नंगला, रियावली आदि दर्जनभर गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर बिजली कर्मचारी पहुंचे और क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने में जुट गए। ओवरलोड के कारण प्रतिदिन हो रहे हादसों तथा बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण कपिल सोम, संदीप सोम, विनोद, श्याम, वीरेंद्र,ओमबीर आदि ग्रामीणों ने ट्रक मालिक को ट्रक से बिखरे गन्ने को नहीं उठाने दिया। बार बार हो रहे हादसों के बावजूद भी खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर ओवरलोड नहीं रुक रहा है। ओवरलोड के कारण क्षेत्रवासियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारु होने तक गन्ना नहीं उठाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपुरी बिजलीघर के अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि ट्रक पलटने के कारण 33 हजार केवीए के पांच तथा 11 हजार केवीए का एक खंभा तथा उनकी लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। जिससे विभाग को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
बिजली आपूर्ति के विषय में अवर अभियंता ने बताया कि शनिवार देर रात तक बिजली सप्लाई सुचारु होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed