फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PNB manager sent to jail for fraud

धोखाधड़ी के मामले में पीएनबी के मैनेजर को भेजा जेल

Wed, 29 Jun 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
PNB manager sent to jail for fraud
- फर्जी चेक लगा कर 39 लाख रुपये निकालने का आरोप
विज्ञापन

- इसी महीने खतौली से बागपत हो गया था स्थानांतरण
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। 39 लाख रुपये का फर्जी चेक पास करने के आरोप में खतौली में जीटी रोड घंटाघर के समीप स्थित पीएनबी बैंक के पूर्व मैनेजर को पुलिस ने पकड़कर उसका चालान कर दिया। मेरठ निवासी आरोपी बैंक मैनेजर का इसी माह खतौली से बागपत स्थानांतरण हो गया था। इस मामले के दो आरोपी अभी भी फरार है।

कई माह पहले मेरठ के गंगानगर निवासी अशोक दीवान ने खतौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके खाते से फर्जी चेक लगाकर अज्ञात लोगों जीटी रोड स्थित पीएनबी बैंक से 39 लाख 42 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। पुलिस की जांच पड़ताल में दो युवकों की शिनाख्त हुई थी, जिनके नाम शाहआलम और उरूज उर्फ हकीम निवासी नई आबादी थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने समय-समय पर 82 व 83 की कार्रवाई कराते हुए कुर्की भी की, लेकिन वह अभी तक कोर्ट में पेश नहीं हुए। पुलिस ने इस मामले में बैंक मैनेजर को भी आरोपी बनाया था। खतौली जीटी स्थित पीएनबी बैंक मैनेजर अनिरुद्ध निवासी पल्लवपुरम मेरठ का इसी महीने जनपद बागपत स्थानांतरण हो गया था। बैंक मैनेजर को पुलिस ने मंगलवार को जानसठ तिराहे से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed