{"_id":"5da21afd8ebc3e0169689091","slug":"pm-asked-for-permission-to-build-modi-temple-muzaffarnagar-news-mrt4481951129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम से मांगी मोदी मंदिर बनाने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम से मांगी मोदी मंदिर बनाने की अनुमति
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता डा. एम समर गजनी के नेतृत्व में मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम को पत्र भेजकर कृष्णापुरी में मोदी मंदिर बनाने की अनुमति मांगी है।
डा. समर गजनी ने बताया कि कृष्णापुरी में उनकी 400 गज जमीन है। इस जमीन पर वह लोटस टेम्पल की तरह मोदी मंदिर के नाम से म्यूजियम बनाना चाहते हैं। इसमें नरेंद्र मोदी की एक अष्टधातु की मूर्ति होगी। इसके अलावा मुस्लिम देशों में जो उनका स्वागत हुआ और वे सम्मानित हुए, वे फोटो यहां लगेंगे। इस मोदी मंदिर को दिल्ली के लोटस टेंपल की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुमति जरूरी है। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया गया है, जिसमें उनसे अनुमति मांगी गई है।
गजनी ने बताया कि इंजीनियर ने उन्हें फिलहाल इस पर 25 लाख का खर्च बताया है। यह पूरी तरह म्यूजियम की तरह होगा। नाम मोदी मंदिर होगा, लेकिन इसमें कोई पूजा पाठ नहीं होगी। लोटस टेंपल की तरह ही रहेगा। इसको बनाने की जिम्मेदारी पूरी तरह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ही उठाएगा। ज्ञापन देने वालों में रुबी गजनी, शबाना, शमा बेगम, समरीन, इरशाद अली, मुजम्मिल खान आदि शामिल रहे।