{"_id":"61f033b5264a51171a20cf3c","slug":"pledge-administered-to-vote-on-national-voters-day-muzaffarnagar-news-mrt5747079116","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई गई
विज्ञापन
मतदाता जागरुकता दिवस पर शपथ दिलाते जिला निर्वाचन अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएम सीबी सिंह ने कहा कि मतदान लोकतंत्र सबसे अच्छी व्यवस्था है, प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करके अपने पसंद का जनप्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता करने और निष्पक्ष मतदान कराने की शपथ दिलाई।
जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जनसाधारण देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करेंगे। इस अवसर पर बीएलओ महबूब अली, आजाद सिंह राठी, रमन देवी, महबूब आलम, बेबी आदि को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इन बीएलओ ने निर्वाचन कार्य एवं मतदाता जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एडीएम प्रशासन ने 11 युवा मतदाता को पहचान पत्र वितरित किया। सीडरओ आलोक यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी आदि मौजूद रहें।
आनन-फानन में उतारें मोदी-योगी के चित्र
जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मंच पर पीएम मोदी और सीएम योगी का फोटो लगा देख अफसरों ने आनन-फानन में दोनों के चित्र उतार दिए। आयोग की ओर से किसी भी कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के नेताओं के फोटो की मनाही की है।

मतदाता जागरुकता दिवस पर शपथ लेते कर्मचारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन