{"_id":"5f8c8a708ebc3e9c055bc903","slug":"pleasurable-murder-case-there-was-a-dispute-over-25-toe-gold-jewelery-muzaffarnagar-news-mrt5068529155","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशनुमा हत्याकांड : 25 तोले सोने के जेवरात को लेकर था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशनुमा हत्याकांड : 25 तोले सोने के जेवरात को लेकर था विवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : खतौली में महिला की हत्या के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशनुमा हत्याकांड : 25 तोले सोने के जेवरात को लेकर था विवाद
खतौली। खुशनुमा की हत्या के पीछे करीब 13 साल पूर्व निकाह में चढ़ाए गए 25 तोले सोने के आभूषणों को लेकर विवाद सामने आ रहा है। ससुराल पक्ष कारोबार करने के लिए उक्त आभूषणों की मांग कर रहा था, जबकि महिला इससे इंकार कर रही थी।
कस्बे के बुढ़ाना रोड निवासी फिरोज का निकाह करीब 13 साल पूर्व मोहल्ला खालापार निवासी खुशनुमा से हुआ था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार निकाह में फिरोज पक्ष ने खुशनुमा को नकदी के साथ ही 25 तोले सोने के जेवरात भी दिए थे। लॉकडाउन के चलते फिरोज कुछ समय से आर्थिक परेशानी में था, जिसके चलते वह जेवरात की मांग कर रहा था, जबकि खुशनुमा इससे इंकार कर रही थी। दोनों के बीच इसे लेकर कई दिन से विवाद चल रहा था। घटना के बाद फिरोज के पिता अब्दुल करीम ने खुद पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए हत्यारोपी पति से भी पूछताछ की। एसपी क्राइम का कहना है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था, जिसमें पति ने रविवार सुबह पत्नी को गोली मार दी। हत्यारोपी पति हिरासत में है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य जांच में सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।