मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर माध्यमिक विद्यालय तहसील स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जय हिंद इंटर कॉलेज चरथावल प्रथम, केके इंटर कॉलेज बघरा द्वितीय और किसान इंटर कॉलेज अलीपुर खेड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के शिक्षक राकेश मलिक ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को नियमों का पालन करते हुए खेलने की बात कही। प्रदर्शन के आधार पर मोहम्मद समद, आशु शर्मा, अमन त्यागी, मासूम नजाकत, समीर, वंश राठौर, मिथुन सिंह, मनीष पाल, सनी बालियान, प्रिंस और आकाश को जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। इस दौरान डॉ. राहुल कुशवाहा, दीपक बालियान, गया प्रसाद प्रजापति, विनूज कुमार बालियान, रामकरण, अक्षय कुमार का प्रतियोगिता में विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता के संयोजक एवं एनएफसी प्रभारी प्रमोद कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर चयनित खिलाड़ी 28 सितंबर को इसी मैदान पर जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जीआईसी मैदान पर मंडलीय प्रतियोगिता होनी है।