फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Players showed stamina in Kaithoda's games

कैथोड़ा के खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 16 Nov 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Players showed stamina in Kaithoda's games
मीरापुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागीयों को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कैथोड़ा के खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

मीरापुर। प्राथमिक विद्यालय कैथोड़ा के परिसर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया।
शुभारंभ समाजसेवी कमल प्रकाश आर्य, पवन अग्रवाल, संकुल प्रभारी मयंक शर्मा व रईस आजम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक वर्ग के बालक बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई 100 मीटर दौड़ में कंगना कंपोजिट विद्यालय मुकल्लमपुर सानिया प्राथमिक विद्यालय कैथोड़ा ने द्वितीय, उच्च प्राथमिक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अनामिका प्राथमिक विद्यालय टिकौला व काजल कंपोजिट विद्यालय हासिमपुर ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक वर्ग में शिवानी कंपोजिट विद्यालय भुम्मा ने प्रथम स्थान व काजल कंपोजिट विद्यालय हाशिमपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में रिहान प्राथमिक विद्यालय कैथोड़ा प्रथम व अनमोल प्राथमिक विद्यालय रामराज नंबर 1 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मण कंपोजिट विद्यालय धुमा ने प्रथम स्थान व बादल कंपोजिट विद्यालय हाशिमपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया 200 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय हाशिमपुर ने प्रथम व आर्यन कंपोजिट विद्यालय नंबर एक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया 200 मीटर दौड़ में सादिक प्राथमिक विद्यालय भुम्मा व बादल कंपोजिट विद्यालय हाशिमपुर ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया लंबी कूद में सुमित कुमार कंपोजिट विद्यालय भुम्मा ने प्रथम व कंपोजिट विद्यालय हाशिमपुर ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक वर्ग में लंबी कूद में बादल कंपोजिट विद्यालय हाशिमपुर व प्रशांत कंपोजिट विद्यालय हाशिमपुर भाला फेंक में क्रमश: उच्च प्राथमिक वर्ग में सादिक व लक्ष्मण कंपोजिट विद्यालय भुम्मा ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए । लंबी कूद बालिका वर्ग में प्राथमिक स्तर पर कंगना कंपोजिट विद्यालय मुकल्लमपुर व सोफिया कंपोसिट विद्यालय हाशिमपुर से प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए उच्च प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग में शिवानी कंपोजिट विद्यालय भुम्मा काजल कंपोजिट विद्यालय हाशिमपुर ने क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए कैरम बोर्ड में प्राथमिक विद्यालय पुट्ठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में ग्राम प्रधान हाजी शमीम व संकुल प्रभारी मयंक शर्मा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। रौनक भारद्वाज, कल्पना प्रधान एकता बंसल, रविंदर कुमार, राकेश कुमारी, बबीता रानी, प्रेमा, राजकुमार, जावेद, मनोहर लाल, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed