कमांडो-थ्री के विरोध में खिलाड़ियों ने धरना दिया
मुजफ्फरनगर। फिल्म कमांडो थ्री के विरोध में खिलाड़ियों ने भोपा रोड स्थित मॉल में धरना दिया। पुलिस अधिकारियों ने फिल्म के प्रदर्शन को बंद करा दिया है।
शनिवार को डॉ मोनिका सिंह, युधिष्ठिर पहलवान, अर्जुन पहलवान, राहुल कुटबी, आयुष पहलवान, मोंटी कूकड़ा, शक्ति राठी सांवली, जितेंद्र कोच, दिनेश त्यागी, विजय वर्मा, आनंद मालिक, गौरव कुमार, शुभम उपाध्याय ने मॉल परिसर में धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि फिल्म में पहलवानों और अखाड़े के बारे में गलत चीजें दर्शाई गई हैं। यह सभी खिलाड़ियों का अपमान है। उन्होंने मॉल के सिनेमा हॉल में प्रदर्शित हो रही फिल्म का संचालन बंद कराने की मांग की। सूचना पर पहुंचे सीओ हरीश भदौरिया ने धरना दे रहे खिलाड़ियों से बात की। आयुष पहलवान ने बताया कि उनकी मांग पर सीओ ने फिल्म का प्रदर्शन रुकवा दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।