फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Plant trees and perform Yagya, only then the earth will be saved: Karmaveer

पेड़ लगाए और यज्ञ करें, तभी धरा बचेगी: कर्मवीर

Fri, 18 Nov 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Plant trees and perform Yagya, only then the earth will be saved: Karmaveer
गांधी कालोनी में ऋग्वेद यज्ञ के शुभारम्भ पर प्रवचन करते स्वामी कर्मवीर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- गांधी कालोनी में तीन दिवसीय ऋग्वेद यज्ञ का शुभारंभ
विज्ञापन

- यज्ञ ब्रह्म बनी डॉ. निष्ठा, हेमलता और अपाला ने किया वेदपाठ
संवाद न्यूज एजेन्सी
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी में आयोजित तीन दिवसीय ऋग्वेद आंशिक यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर पधारे महर्षि पतंजलि अंतरराष्ट्रीय योग विद्यापीठ के संस्थापक योगनिष्ठ स्वामी कर्मवीर ने कहा कि यज्ञ भारत की पुरातन संस्कृति का श्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ और योग साथ-साथ करेंगे, तो यह जन्म और अगला जन्म भी श्रेष्ठ होगा। यज्ञ से आस-पास का वातावरण स्वर्गमय बनता हैं। योगासन, प्राणायाम, ध्यान, ओम जाप प्रतिदिन करें। शुद्ध चिंतन करें और बुराइयों को छोड़े। यज्ञ करें और पेड़ लगाए, तभी धरा बचेगी।
यज्ञ ब्रह्म डॉ. निष्ठा वेदालंकार, उपदेशक कुलदीप विद्यार्थी ने कहा कि पुरुषार्थ ही मनुष्य जीवन की पहचान हैं। यज्ञ से जीवन उत्तम बनता है। ब्रह्मचर्य जीवन निर्माण की नींव हैं। कुलदीप विद्यार्थी ने प्रेरक भजन सुनाये। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि पुण्य और शुभ कर्मों में जीवन लगाए। अंतर्मन की पवित्रता और सदाचरण से ही शांति, सुख और समृद्धि आएगी। वेदपाठ हेमलता आर्या एवं अपाला आर्या ने किया। यज्ञमान गजेंद्र सिंह राणा और नीरज राणा रही। स्वामी योगानंद, धर्म मुनि, नरदेव मुनि ने आशीर्वाद दिया। आर्य समाज गाँधी कालोनी प्रधान राकेश ढिंगरा, देवेंद्र राणा, आंनद पाल सिंह आर्य, आर.पी.शर्मा, सतीश आर्य आदि मौजूद रहे। संचालन गजेंद्र राणा एवं सत्य जीत ने किया।
विज्ञापन

शहीद लाला लाजपत राय और बटुकेश्वर दत्त को दी श्रद्धांजलि
यज्ञ में महर्षि दयानंद और आर्य समाज की प्रेरणा से स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए लाला लाजपत राय के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद भगत सिंह के साथी क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर आजादी आंदोलन में उनके त्याग, संघर्ष को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed