फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: 'Piya Ke Rang Rangdini Odhni...'

मुजफ्फरनगर महोत्सव: बॉलीवुड गायक कैलाश खेर ने जीता युवाओं का दिल, ठंड में तालियों से गूंज उठा पूरा पंडाल

Fri, 24 Dec 2021 10:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 24 Dec 2021 10:59 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर जिले में एक कार्यक्रम में जब बॉलीवुड गायक कैलाश खेर ने तराने छेड़े तो युवा झूम उठे। इस दौरान पूरा पंडाल युवाओं की तालियों से गूंज उठा। खेर ने कहा कि अगर ठंड नहीं होती तो लाखों लोग इस मैदान में होते।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: 'Piya Ke Rang Rangdini Odhni...'
मुजफ्फरनगर महोत्सव में झूमते श्रोता - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में बॉलीवुड गायक कैलाश खेर ने तराने छेड़े तो युवा झूम उठे। देव फिल्म के गाने ‘पिया के रंग रंगदीनी ओढनी......’ सुनाया। खेर ने ‘तेरे बिन नहीं लगता दिल मेरा ढोलना...’ सुनाकर वाहवाही लूटी।

विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर गुरुवार रात मुजफ्फरनगर महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय पशुपालन मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कैलाश खेर ने ‘पिया घर आवेंगे...’ सुनाया। इसके अलावा ‘क्या कभी अंबर से सूर्य बिछड़ता है, क्या कभी बिन बाती दीपक जलता है...’ सुनाया तो पांडाल में बैठे लोगों ने खूब सीटियां बजाईं। डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय मौजूद रहे।
विज्ञापन


हमें नहीं सुनोगे तो कैसे चलेगा
जीआईसी के मैदान पर जोश से लबरेज युवाओं के शोर मचाने पर कैलाश खेर ने कहा कि हमें ही अगर नहीं सुनोगे तो कैसे चलेगा। मुंबई से बुलाया है तो हमें सुनों भी और देखो भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक छोटा सा घर, टीवी नहीं देखता
कैलाश खेर ने कहा कि वह जुहू में रहते हैं। फिल्मों में काम करते हैं, लेकिन कभी फिल्में नहीं देखते। कभी टीवी नहीं देखते। मेरे घर में टीवी भी नहीं है। युवा अपना लक्ष्य बनाकर मेहनत करें।

यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें

अगर ठंड न होती तो लाखों लोग आते
कैलाश खेर ने कहा कि मुजफ्फरनगर तो मोहब्बत नगरी है। अगर ठंड का मौसम नहीं होता तो लाखों लोग इस मैदान पर होते। लेकिन हाजिरी ठंड में होनी थी, आपका जोश काबिल ए तारीफ है।

युवाओं को भाया खेर का देशी अंदाज
कैलाश खेर युवाओं से देशी अंदाज में रूबरू हुए। युवाओं को आलबादी और बावले कहकर पुकारते हुए नाचने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

कम पड़ गए इंतजाम, होता रहा हंगामा
कैलाश खेर पहुंचे तो युवाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। जीआईसी के मैदान पर किए गए इंतजाम नाकाफी पड़ गए। यहां देर रात तक हंगामा होता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed