{"_id":"6287db60116b5d2cb37b5a38","slug":"pistol-making-factory-caught-in-kulheri-muzaffarnagar-news-mrt5894544140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हेड़ी में तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, महिला समेत चार दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हेड़ी में तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, महिला समेत चार दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी में झील के निकट जंगल में एसटीएफ ने छापा मारकर तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी। जिसमेें एक महिला समेत चार लोग गिरफ्तार किए हैं। मौके से बने, अधबने तमंचे एवं तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण को गांव कुल्हेड़ी में तमंचा फैक्टरी होने की सूचना मिली। एसपी ने एसटीएफ बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे गांव कुल्हेड़ी में झील के निकट गन्ने के एक खेत में छापा मारा। एसटीएफ की टीम को देखते ही भगदड़ मच गई। टीम ने घेराबंदी कर एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में महताब निवासी कुल्हेड़ी, तजूबुल निवासी खैरनगर थाना दिल्ली गेट मेरठ, नौशाद गांव जौला थाना बुढ़ाना तथा जमशेदी उर्फ संजीदा उर्फ मोटी पत्नी इश्तिकार निवासी कुल्हेड़ी शामिल हैं। एसटीएफ ने मौके से 11 तमंचे बने हुए, 31 अधबने, 58 नाल एवं तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।
एसटीएफ की टीम ने चरथावल थाना में ले जाकर आरोपियों से पूछताछ की। अधिकारियों के अनुसार आरोपी आसपास के जिलों के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा में भी सप्लाई कर रहे थे। मांग के अनुसार तमंचे बनाते थे और तीन से चार हजार रुपये में बेचते थे। आरोपी नौशाद ड्रिल का काम अपने घर से करके लाता था, अन्य काम दूसरे साथी करते थे। अधिकारियों के अनुसार महताब के खिलाफ विभिन्न थाने में 24 मुकदमे दर्ज हैं।