फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pinna Bypass Will Make Rs 9 00 Crore

पीनना बाईपास रिंग रोड को हरी झंडी, खर्च होंगे 900 करोड़ रुपये 

Sat, 06 Jan 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 06 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pinna Bypass Will Make Rs 9 00 Crore
केंद्रीयमंत्री नि‌तिन गडकरी से मिलते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
पीनना बाईपास निर्माण और पानीपत-खटीमा हाईवे को नेशनल हाईवे घोषित करने की मांग को लेकर सांसद और विधायकों ने दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। राज्य सरकार नेशनल हाईवे के लिए एनओसी जारी कर चुकी है।
विज्ञापन


अब केंद्र सरकार को इसकी घोषणा करनी है। पीनना बाईपास भी नेशनल हाइवे का हिस्सा बनेगा। रिंग रोड में 900 करोड़ से अधिक का खर्च आएगा। गड़करी ने जल्द ही दोनों मांगे पूरी करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय जहाजरानी एवं परिवहन सड़क मंत्री नितिन गड़करी से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक और विजय कश्यप ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पानीपत-खटीमा राजमार्ग को नेशनल हाइवे घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव बालियान ने बताया कि राज्य सरकार से एनओसी जारी हो चुकी है। अब केंद्र को नेशनल हाईवे की घोषणा करनी है। इसके अलावा पीनना बाईपास रिंग रोड पर चर्चा हुई। यह रिंग रोड भी नेशनल हाइवे का हिस्सा होगी।

यह बाईपास पीनना से कई गांवों के बीच होता हुआ हिंडन नदी, रेलवे लाइन के ऊपर से होकर बनेगा। जिसे मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे में जोड़ा जाएगा। बाईपास के बन जाने से पानीपत-शामली रोड के अलावा करनाल, झिंझाना और थानाभवन की ओर से आने वाले वाहन सीधे सहारनपुर, रुड़की जा सकेंगे।

 गड़करी ने इस पर खर्च होने वाले 900 करोड़ का बजट जारी करने पर भी सहमति जता दी है। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि बाईपास निर्माण के बाद मुजफ्फरनगर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी, जबकि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी होगी।


वर्तमान में मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। जिसके चलते जानमाल की हानि हो रही है। बालियान ने बताया कि अगले दस दिनों में सरकार पानीपत-खटीमा राजमार्ग को नेशनल हाईवे घोषित कर देगी। मंत्रालय के अधिकारियों ने मसौदा तैयार कर लिया है। बजट जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed