{"_id":"60dcbb328ebc3e09c93dbaba","slug":"photo-of-young-man-with-illegal-gun-goes-viral-muzaffarnagar-news-mrt545257291","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बंदूक के साथ युवक का फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध बंदूक के साथ युवक का फोटो वायरल
विज्ञापन
अवैध बंदूक के साथ युवक का फोटो वायरल
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। गांव संभलहेड़ा में एक युवक का अपने छोटे बेटे के साथ अवैध बंदूक से खेलते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वायरल फोटो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक भी जब्त कर ली है।
क्षेत्र में सोशल मीडिया पर बुधवार को एक युवक का फोटो वायरल हुआ। इसमें युवक अपने छोटे बच्चे को अवैैध बंदूक देकर उसके साथ खेल रहा था। पुलिस ने फोटो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में वायरल फोटो में मौजूद युवक गांव संभलहेड़ा निवासी प्रदीप पाल पाया गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध बंदूक भी बरामद कर ली गई।
आरोपी युवक कुछ समय पूर्व संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी को लड़ाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन आरक्षण के चलते उस सीट में बदलाव होने से उसके अरमानों पर पानी फिर गया था। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए युवक को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया गया है।