फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Photo of candidate

नामांकन में प्रत्याशी का फोटो लगेगा  

Fri, 13 Jan 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 13 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Photo of candidate
फ्लैग मार्च करती फाेर्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को इस बार नामांकन पत्र के साथ अपना फोटो भी लगाना होगा। नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, आरओ के कमरे और बाहर दोनों जगह सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग लगाकर नामांकन के लिए तैयारी शुरू कर दी है।       
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग ने जो दिशा निर्देश जारी किए हैं, उनके अनुसार इस बार नामांकन पत्र के साथ अपना फोटो भी लगाना होगा। चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति का नाम प्रदेश की किसी भी विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष से कम न हो, इस बार जमानत राशि में उसे दस हजार जमा करने होंगे। एससी के प्रत्याशी को मात्र पांच हजार जमानत राशि देनी होगी। इसके लिए उसे जाति प्रमाण-पत्र भी लगाना होगा।
विज्ञापन


मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल को केवल एक प्रस्तावक और अन्य को दस प्रस्तावक चाहिए। निर्वाचन अधिकारी रणजीत सरोज ने बताया कि इस बार समस्त नामांकन प्रक्रिया आयोग की नजरों के सामने होगी। आरओ के कमरे और कमरे के बाहर सीसीटीवी कैमरे रहेंगे। आरओ के कार्यालय में पांच से ज्यादा लोग प्रवेश नहीं कर पाएंगे। नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को नामांकन स्थलों की बैरिकेडिंग का काम शुरू हो गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed