फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PGT exam is proposed on 18 and 19 June, admit card not received

Muzaffarnagar News: 18 और 19 जून को प्रस्तावित है पीजीटी परीक्षा, नहीं मिले प्रवेश पत्र

Wed, 11 Jun 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
PGT exam is proposed on 18 and 19 June, admit card not received
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती के लिए पहले 11 और 12 अप्रैल तिथि निर्धारित थी। इसके बाद 18 और 19 जून को परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। अभी तक प्रवेश पत्र की सूचना जारी न होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। उनका कहना है कि बार-बार तिथि के बदलने से मनोबल घट रहा है।
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 3539 पदों और प्रवक्ता (पीजीटी) के 624 पदों पर भर्ती के लिए जून, 2022 को विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई, 2022 थी, लेकिन बाद में इसे एक हफ्ते के लिए विस्तारित कर दिया गया था और 16 जुलाई, 2022 तक आवेदन लिए गए थे। आवेदन की प्रक्रिया को पूरा हुए तीन साल होने जा रहे हैं, लेकिन अब तक दोनों परीक्षाएं नहीं कराई जा सकी हैं।
विज्ञापन

-----
मानसिक रूप से पड़ रहा असर
राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हरिपुरम में अस्थायी प्रवक्ता के रूप में कार्यरत विनीत कुमार पाल ने कहा कि तीन साल के बाद परीक्षा की तिथि निर्धारित हुई, लेकिन अभी तक प्रवेश पत्र न आने से असमंजस में हैं। परीक्षा पर अभ्यर्थियों का भविष्य टिका है। बार-बार तिथि बढ़ाने से मानसिक रूप से असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
न प्रवेश पत्र और न परीक्षा केंद्र का पता
राजकीय इंटर कॉलेज में अस्थायी प्रवक्ता पद पर कार्यरत सुप्रिया कहती हैं कि स्थायित्व की चाह में सरकारी नौकरी के फार्म भरे जाते हैं। समय पर परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया पूरी न होने से अभ्यर्थियों का मनोबल टूट रहा है। पीजीटी परीक्षा की प्रस्तावित तिथि के अनुसार आठ दिन शेष हैं, लेकिन प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्र का कुछ भी पता नहीं है।

------
युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
अभ्यर्थी निधि का कहना है कि प्रवेश पत्र न आने के कारण असमंजस बना है कि परीक्षा होगी या नहीं। अभ्यर्थियों के आंदोलन के बाद यह तिथि दी गई, लेकिन परीक्षा होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। यह युवाओं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed