फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PFI is Pakistan Front of India: Swami Dipankar

पीएफआई है पाकिस्तान फ्रंट ऑफ इंडिया : स्वामी दीपांकर

Fri, 13 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
PFI is Pakistan Front of India: Swami Dipankar
स्वामी दीपांकर महाराज - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। अंतरराष्ट्रीय ध्यान गुरु स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि दिल्ली दंगों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। क्योंकि दंगों से जान माल की भारी क्षति पहुंची है। दिल्ली दंगों में पीएफआई की फंडिंग का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया नहीं बल्कि देश में पाकिस्तान फ्रंट ऑफ इंडिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि आज वह आश्चर्यचकित हैं कि लोग हाथों में संविधान लेकर आजाद देश में आजादी के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम वर्तमान पीढ़ी को कौन सा देश देकर जाएंगे। चीखता पुकारता या जिसे सोने की चिड़िया कहा जाता था। दीपांकर ने कहा कि जिस देश के लिए अब्दुल हमीद से लेकर सरदार भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे लाखों देश भक्तों ने शृंखलाबद्ध होकर आजादी के लिए अपने प्राणों तक समर्पित कर दिया। उसी आजाद देश में आजादी मांगने के नारे व्यथित करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जब नए राष्ट्र का निर्माण हो रहा है तो क्या आपका योगदान सिर्फ उपद्रव, हिंसा और शोर मचाने का है या महात्मा गांधी के रास्ते पर चलकर उस भारत का निर्माण करना चाहते हैं जिसमें सर्वधर्म प्रेम और अहिंसा है। जिसमें भारत बसता था, लेकिन आज हम एक कानून के नाम पर देश को हिंसा की आग में झोंक रहे हैं जो बेहद दुखद है। उन्होंने लोगों से देश के निर्माण में योगदान का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed