फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PFI has old roots in the district, intelligence is looking for active members

पीएफआइ की जिले में पुरानी जड़े, सक्रिय सदस्यों को तलाश रही खुफिया नजरें

Mon, 26 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
PFI has old roots in the district, intelligence is looking for active members
- इस्लाम कासमी की गिरफ्तारी के बाद खुफिया तंत्र हुुआ सक्रिय
विज्ञापन

- वर्ष 2019 में गिरफ्तार किए जा चुके है पीएफआई के चार सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) की जड़े जिले में गहरी हैं। तीन साल पहले जिला पुलिस ने पीएफआई के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस्लाम कासमी की गिरफ्तारी के बाद इस बार पीएफआई की सक्रियता सामने आई हैं। इसी के मद्देनजर खुफिया तंत्र सक्रिय हुआ हैं।
टेरर फंडिंग को लेकर एनआईए और एटीएस ने संयुक्त अभियान चलाकर पीएफआई के सदस्यों पर शिकंजा कसा है। अलग अलग टीम ने शामली के कैराना और मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना के गांव जोगियाखेड़ा में रहने वाले इस्लाम कासमी को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। उसे और उसके तीन साथियों को मेरठ के खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में बीस दिसंबर को सीएए के विरोध में मेरठ रोड, मीनाक्षी चौक, मदीना चौक, महावीर चौक, आदि स्थानों पर जमकर हंगामा कर तोड़फोड़ व आगजनी की थी। शहर कोतवाली व सिविल लाइन थाने में तीस से अधिक मुकदमे दर्ज कर सैकड़ों लोगों को जेल भेजा था। इनमें नंगला रियावली निवासी इकबाल, तितावी के गांव जसोई निवासी फरमान, हुसैनाबाद निवासी नफीस व मुर्सलीन पीएफआइ के सदस्य शामिल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed