फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Petrol pump Seas

पेट्रोल पंप पर हंगामा, पकड़ी गई घटतौली        

Wed, 14 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 14 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump Seas
पेट्रोल पंप पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप पर घटतौली करने को लेकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मापतौल की तो तेल की घटतौली पकड़ी गई। अधिकारियों ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।        
विज्ञापन

   
गांव भैंसी निवासी जितेंद्र का लड़का अजय बुधवार को पुराने चीतल ग्रांड के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए गया था। सेल्समैन ने उसकी बाइक में तेल डाल दिया। अजय को बाइक में तेल कम डालने का आभास हो गया। उसने कम तेल डालने की शिकायत की तो सेल्समैन की उससे कहासुनी हो गई। घटतौली की खबर प्रधान सुनील अहलावत को लग गई। प्रधान ग्रामीणों को साथ लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटतौली को लेकर पेट्रोल पंप पर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेट्रोल और डीजल की मशीनों को बंद करा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण पेट्रोल पंप को सीज कराने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों ने घटतौली की शिकायत भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत से की। उस वक्त जिलाध्यक्ष गांव से बाहर थे। जिलाध्यक्ष ने पेट्रोल पंप पर आए दिन होने वाली घटतौली की शिकायत डीएसओ सहित कई अधिकारियों से फोन पर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटतौली का पता चलने पर रालोद के मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौधरी भी पेट्रोल पंप पर पहुंच गए थे। रालोद नेता भी फोन पर अधिकारियों से घटतौली की शिकायत कर दी।  शिकायत पर विधिक माप विज्ञान के वरिष्ठ निरीक्षक एवं जिला प्रभारी राजेश कुमार व सहायक नरेश कुमार के अलावा पूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा मौके पर पहुंचे। इन अधिकारियों ने पेट्रोल मशीन की मापतौल की। मापतौल की तो पांच लीटर में 40 एमएल पेट्रोल कम निकला।


घटतौली पकड़े जाने पर इन अधिकारियों ने पेट्रोल पंप को सीज कर दिया और तेल के नमूने भरकर प्रयोगशाला को भेज दिए। पेट्रोल पंप सीज करने के बाद ही हंगामा कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। हंगामा करने वालों में सुनील प्रधान, कुलदीप त्यागी, रंजन अहलावत, मनोज, सचिन अहलावत, संजो, अमित, सागर अहलावत, गोल्डी, दीपक, अर्जुन आदि ग्रामीण शामिल रहे।            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed