फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pet cow and dog mourning, ceremony thirteenth

पालतू गाय व कुत्ते की शोकसभा व रस्म तेरहवीं

Tue, 22 Dec 2020 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Pet cow and dog mourning, ceremony thirteenth
पालतू गाय और कुत्ते की शोकसभा, रस्म तेरहवीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/शाहपुर। गांव सोरम में एक किसान ने अपनी पालतू गाय की याद में शोक सभा का आयोजन किया। वहीं, शहर के हरिपुरम में एक परिवार ने भी अपने पालतू कुत्ते की रस्म तेरहवीं की रस्म अदा की।
शहर के मोहल्ला हरिपुरम कूकड़ा निवासी सुधांशु शर्मा ने करीब नौ साल पूर्व जर्मन शेफर्ड नस्ल की कुतिया पाली थी। नौ साल तक घर में परिवार के एक सदस्य की तरह रही इस कुतिया की बीमारी के चलते 12 दिसंबर को मौत हो गई थी, जिसका पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। पालतू कुतिया की मौत से शर्मा परिवार में शोक व्याप्त था। रविवार को सुधांशु शर्मा ने पालतू कुतिया की रस्म तेरहवीं की, जिसमें कुतिया की आत्मशांति के लिए हवन-यज्ञ कराया गया। इसके बाद कुतिया की आत्मशांति के लिए प्रार्थना रखी गई, जिसमें पूरे परिवार के साथ ही आसपास के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन

उधर, शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम निवासी किसान चौधरी वेदपाल सिंह के यहां करीब 21 वर्ष से पालतू गाय रही थी, जिसका नौ दिन पूर्व निधन हो गया था। सोमवार को किसान ने गाय की शोकसभा आयोजित की, जिसमें हवन-यज्ञ कराने के साथ ही ग्रामीणों को विधिपूर्वक ब्रह्मभोज भी कराया गया। शोकसभा में प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, ओमपाल सिंह, रवि गर्ग, रजत गर्ग, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह और आदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed