{"_id":"634c550889ee0f24b036b461","slug":"pet-completed-in-the-district-students-stuck-in-jam-muzaffarnagar-news-mrt6098948150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पीईटी संपन्न, जाम में फंसे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पीईटी संपन्न, जाम में फंसे परीक्षार्थी
विज्ञापन
नगर के परीक्षा केद्र पर परीक्षा के बाद बाहर आते पीईटी परीक्षार्थी की भीड़।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में 24 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। दूसरे दिन पहली पाली में 12 हजार 288 का रजिस्ट्रेशन था, जिसमें 8643 ने परीक्षा दी, 3645 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 12288 का रजिस्ट्रेशन था, जिसमें 3482 अनुपस्थित रहे और 8806 ने परीक्षा दी। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ रही। परीक्षा के बाद शहर में कई स्थानों पर जाम लगा रहा। जिस कारण परीक्षार्थियों को जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जिला प्रशासन ने परीक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए थे। साढे़ नौ बजे एंट्री दी गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे के बीच हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दो से चार बजे के बीच हुई। एक बजे ही परीक्षा केंद्रों के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई थी। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा निर्विघ्न संपन्न हुई है। जिले में कोई अभ्यर्थी नकल आदि में नहीं पकड़ा गया।
वरिष्ठ अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग को लेकर पहुंचते रहे। जिले में अधिकतम अभ्यर्थी गाजियाबाद और दिल्ली के रहे। रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। परिवहन विभाग ने अलग से व्यवस्था की थी। रेलवे स्टेशन पर भी छात्रों की भीड़ रही। शहर में महावीर चौक, जानसठ रोड आदि पर कई बार जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
पेपर करने के बाद खुश दिखे परीक्षार्थी
परीक्षा देने के लिए दिल्ली से आई छाया ने बताया कि पेपर अच्छा रहा। सामान्य था। दूर सेंटर होने से थोड़ी परेशानी जरूर रही है।
गाजियाबाद के केशव का कहना है कि परीक्षा का सेंटर अधिक दूर लगाया गया है। आसपास के जिलों में भी हो सकता था। पेपर तो अच्छा आया, लेकिन आने-जाने में परेशानी तो होती ही है।
मोदीनगर की छात्रा शगुन का कहना है कि जिस तरह से तैयारी की थी, पेपर उसी तरह का आया है। बेटियों के लिए दूर का सेंटर परेशानी भरा रहा। अपने जिले में ही केंद्र होता तो अच्छा रहता।
परीक्षा केंद्र प्रथम पाली द्वितीय पाली
श्रीराम कॉलेज: 341 350
गांधी पॉलिटेक्निक: 280 309
इस्लामिया कॉलेज: 332 338
दीप चंद्र ग्रेन चैंबर: 501 523
छोटू राम इंटर: 359 338
जैन इंटर कॉलेज: 346 351
सनातन धर्म कन्या: 351 342
जैन कन्या इंटर: 348 343
नवाब अजमत गल्स: 370 380
भागवंती सरस्वती: 475 500
डीएवी इंटर ब्लॉक-ए: 324 345
लाला जगदीश इंटर: 367 369
ग्रेन चैंबर पब्लिक: 403 421
लाला जगदीश ब्लॉक-बी:360 345
डीएस पब्लिक स्कूल: 329 373
एसवीएम योगा: 334 328
राजकीय इंटर कॉलेज: 338 341
डीएवी इंटर ब्लॉक-बी: 337 343
एसडी इंटर ब्लॉक-ए: 333 348
एसडी इंटर ब्लॉक-बी: 334 336
वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज: 347 355
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज: 378 381
हॉली एंजेल स्कूल: 379 396
तारा चंद वैदिक डिग्री: 377 351
कुल 8643 8806

नगर में परीक्षा के बाद रेल से गंतव्य को जाते पीईटी परीक्षार्थी ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR