फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pesticide spraying on sugarcane harms friendly insects

Muzaffarnagar News: गन्ने पर कीटनाशक के छिड़काव से मित्र कीट को नुकसान

Fri, 21 Apr 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pesticide spraying on sugarcane harms friendly insects
मुजफ्फरनगर। गन्ना प्रजनन संस्थान कोयम्बूटर के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. बख्शी राम ने जिले के 15 गांवों में गन्ने की फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसान पाइरिला कीट से बचाव के लिए कीटनाशक का छिड़काव कर रहे हैं। कीटनाशक से पाइरिला के कीट को नियंत्रित करने वाला परजीवी मित्र कीट को अधिक नुकसान हो रहा है। किसानों को जल्दबाजी दिखाने की जरूरत नहीं है। गन्ने के खेतों में कीटनाशक का छिड़काव न करें।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डॉ. बख्शी राम, मंसूरपुर मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, महाप्रबंधक गन्ना बलधारी सिंह और मुख्य गन्ना प्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने भ्रमण कर गन्ने की फसल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी गांवों में गन्ने की फसल में पाइरिला कीट (फड़का) का प्रकोप बहुतायत में पाया गया। मगर इसी के साथ पाइरिला के कीट को नियंत्रित करने वाला परजीवी मित्र कीट भी खेतों में बहुतायत में देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ स्थानों पर पाइरिला के नियंत्रण के लिए किसान कीटनाशकों का छिड़काव कर रहे हैं। कीटनाशकों का यह छिड़काव पाइरिला से ज्यादा उसके परजीवी यानी मित्र कीट को नुकसान पहुंचाएगा। गांव मंदौड़ में किसान आलोक, लच्छेड़ा में किसान पंकज एवं काकड़ा में रविन्द्र प्रधान के खेत पर किसानों की बैठक लेकर जागरूक किया।

---------------------------

इसलिए बढ़ रही है परेशानी
डॉ. बख्शीराम ने बताया कि सभी किसानों द्वारा एक साथ कीटनाशकों का छिड़काव करना संभव नहीं है। जो किसान कीटनाशकों का छिड़काव कर रहे हैं, उनके खेतों से पाइरिला उड़कर पड़ोस के खेत में चला जाएगा और कुछ दिन बाद वापस उसका प्रकोप गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाएगा। किसान गन्ने की फसल में किसी भी कीटनाशक का छिड़काव न करें, ताकि गन्ने की फसल पर पाइरिला का परजीवी जीवित रहकर इसको नियंत्रित कर सके।

---------------------------


दस दिन में खुद ही नियंत्रित हो जाएगी स्थिति
ऐसी संभावना है कि सात से 10 दिनों के अन्दर यह परजीवी पाइरिला पर नियंत्रण पा लेगा। जिन किसानों के खेत में पाइरिला के परजीवी कम संख्या में हैं, वह किसान खड़े गन्ने से परजीवी युक्त पत्तियों को तोड़कर नई फसल (पौधा व पेड़ी) की लाइनों में लगा दें।

---------------------------

कीटनाशक न छिड़के किसान : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किसानों से आह्वान किया कि किसान कीटनाशक का छिड़काव कर मित्र कीट को नुकसान न पहुंचाएं। मित्र कीट के मरने से फसल को नुकसान होगा और पाइरिला गन्ने की फसल को नुकसान कर देगा।

---------------------------

इन गांवों का किया गया दौरा
क्षेत्र के गांव जोहरा, दौलतपुर, मंसूरपुर, फहीमपुर, बहादरपुर, नैराना, नंगला कबीर और नंगला मंदौड़, सुजडू, सहावली, शेरनगर, चांदपुर, मखियाली, कूकड़ा, बिलासपुर, काकड़ा, रसूलपुर, सांझक, तावली, चांदपुर, पुरबालियान, लच्छेड़ा में कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने भ्रमण किया।

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed