खतौली। कोरोना वायरस को लेकर पालिका प्रशासन भी गंभीर है। जिसके चलते पालिका प्रशासन ने हाथ से चलने वाली मशीनों के अतिरिक्त इलेक्ट्रानिक मशीनें भी दवाई छिड़काव के लिए तैयार करा ली हैं। पालिका द्वारा इन मशीनों से सरकारी विभागों कें साथ-साथ नगर के सभी भीड़-भाड़ एवं व्यस्त वाले चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि पर दवाई छिड़कने के लिए टीमें बनाकर कार्य की जिम्मेदारी दे दी है। रात में फॉगिंग की भी व्यवस्था की गई है।
ईओ जेपी यादव ने बताया कि नगर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पालिका में आने वाले नगरवासियों के लिए हाथ धोने की व्यवस्था की गई है। पालिका में आने वाले लोगों को भी कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। स्प्रे के लिए दस टीमें बनाई गई हैं। नगर में होल्डिंग, पोस्टर आदि लगाए जा रहे हैं, जिससे नगरवासियों को संक्रमण बीमारी से बचाने के लिए जागरूक किया जा सके। नगर के भीड़भाड वाले इलाके में पानी के टैंकर और साबुन रखवा दिया गया है। पालिका की सफाई टीम को दस्ताने, मास्क वितरित किए गए है। उन्होंने लगाकर ही साफ सफाई तथा फोगिंग व स्प्रे कराया जाएगा।