फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Permission received from Upsa, construction will be faster, vehicles will fill the furore

मुजफ्फरनगर: उपसा से मिली अनुमति, तेज होगा निर्माण, फर्राटा भरेंगे वाहन

Sun, 12 Feb 2023 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Permission received from Upsa, construction will be faster, vehicles will fill the furore
पानीपत-खटीमा मार्ग पर स्टेट हाईवे और नदी के दोनों तरफ निर्माधीन फ्लाईओवर
- पीनना बाईपास के फ्लाईओवर को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे क्रॉस करने के लिए मिली स्वीकृति
विज्ञापन

- 31 मार्च तक बहुप्रतीक्षित हाईवे पर आवागमन चालू होने की संभावना
- हरियाणा और राजस्थान के लोगों को तीर्थनगरी की यात्रा करने में समय की बचत होगी

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/चरथावल। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के पीनना बाईपास के फ्लाईओवर को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे को क्रॉस करने की उत्तर प्रदेश राज्य सड़क प्राधिकरण (उपसा) से मंजूरी मिल गई है। मंजूरी मिलने से निर्माण में तेजी आएगी। 31 मार्च तक बहुप्रतीक्षित हाईवे पर आवागमन चालू होने की संभावना है। हरियाणा और राजस्थान के लोगों को तीर्थनगरी हरिद्वार, चार धाम और देहरादून की यात्रा करने में समय की बचत होगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से पीनना-मुजफ्फरनगर बाईपास के निर्माण में बाननगर से शुरू होकर रामपुर गांव को पार करने वाला 650 लंबा फ्लाईओवर तैयार किया जा रहा है। निर्माण के रास्ते में रेल लाइन, नदी और सहारनपुर मार्ग पड़ता है। इन तीनों के ऊपर से निर्माणाधीन फ्लाईओवर का करीब 20 फीसदी काम बचा है।
विज्ञापन


कई महीने बाद लखनऊ से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क प्राधिकरण (उपसा) से मंजूरी मिली है। रेल लाइन के दोनों तरफ फलाईओवर तैयार है। रेल पटरी को पार करने के लिए गर्डर बिछाने तैयारी चल रही है। आने वाले दिनों में निर्माण के दौरान दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर कुछ घंटों के लिए ब्लॉक लेने के लिए ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होगा। कंपनी को स्टेट हाईवे के बराबर में हाईटेंशन लाइन हटवाने की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। विद्युत निगम में अनापत्ति के लिए लाइन शिफ्ट करने का इस्टीमेट बनवाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के झंझट से मिलेगी निजात
ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, पूर्व प्रधान विजय पाल, दधेडू खुर्द निवासी आलम कहते है दधेडू फ्लाईओवर पूरा होने से सहारनपुर मार्ग पर पहुंचने में 40 मिनट के स्थान पर मात्र आठ मिनट लग रहे है। पीनना आबादी को छोड़कर वाया दधेडू होते हुए रामपुर को पार करते हुए बाईपास बनाया जा रहा है। यह मार्ग दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊपर से निकलेगा। इस मार्ग के बनने से चरथावल, थानाभवन और पुरकाजी विधान सभा क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोग उत्साहित है। दरअसल, उत्तराखंड और हरियाणा के वाहनों को तीर्थनगरी आवागमन काफी सुलभ हो जाएगा। शामली से मुजफ्फरनगर तक 42.87 किमी हाईवे के निर्माण से शहर के अलावा गांव पीनना, बघरा और तितावी आदि की आबादी में जाम के झंझट से निजात मिलेगी।

संकेतक नहीं बनने से हो रहे हादसे
दधेडू खुर्द प्रधान हुसैन अहमद, दधेडू कलां के किसान अनवर त्यागी और अकबर ने बताया दधेडू फ्लाईओवर के बराबर में दोनों तरफ बनी सर्विस रो पर कोई संकेतक या अवरोधक नहीं होने से आए दिन हादसे हो रहे है। गांव के पानी की निकासी का नाला भी सर्विस रोड में मिलने से कई किसानों के खेतों में पानी भरने लगा है।


31 मार्च तक निर्माण पूरा हो जाएगा। इस माह के अंत में बघरा बाईपास चालू होने की पूरी उम्मीद है। उपसा से एनओसी मिलने के बाद सहारनपुर हाईवे को पार करने की बाधा खत्म हो गई है। विद्युत लाइन हटवाने का प्रयास जारी है। दधेडू सहित अन्य फ्लाईओवरों के बराबर में बनी सर्विस रोड़ पर साइन बोर्ड लगेंगे और जल्द संकेतक बनाए जाएंगे। ताकि हादसे पर अंकुश लग सके।

- गिरिजेश त्रिपाठी, परियोजना प्रबंधक, जीआर कंपनी

पानीपत-खटीमा मार्ग पर स्टेट हाईवे और नदी के दोनों तरफ निर्माधीन फ्लाईओवर

पानीपत-खटीमा मार्ग पर स्टेट हाईवे और नदी के दोनों तरफ निर्माधीन फ्लाईओवर

पानीपत-खटीमा मार्ग पर स्टेट हाईवे और नदी के दोनों तरफ निर्माधीन फ्लाईओवर

पानीपत-खटीमा मार्ग पर स्टेट हाईवे और नदी के दोनों तरफ निर्माधीन फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed