फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Permission granted, multiplexes remained closed due to non-receipt of new film

ढाई माह बाद लौटी जिम, सिनेमा व स्टेडियम की रौनक

Tue, 06 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Permission granted, multiplexes remained closed due to non-receipt of new film
अनुमति मिली, नई फिल्म न मिलने से बंद रहे मल्टीप्लैक्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के चलते 23 अप्रैल से बंद जिम, सिनेमाहॉल व स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब ढाई माह बाद सोमवार से रौनक लौट आई। शासन के निर्देशों के बाद कोविड गाइडलाइन के तहत खुले जिम में जहां युवाओं ने जमकर पसीना बहाया, वहीं स्पोर्ट्स स्टेडियम में सफाई के बाद युवाओं ने खेलों की प्रैक्टिस की। वहीं, माया पैलेस में सुबह 12 बजे पहले शो का प्रदर्शन किया गया।
चौधरी चरणसिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को करीब ढाई माह बाद सोमवार सुबह फिर से रौनक लौट आई। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि सुबह सफाई के साथ ही घास की कटाई की गई और खिलाड़ियों के पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई। पहले दिन 20 से अधिक खिलाड़ियों ने स्टेडियम पहुंचकर प्रैक्टिस की। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारोत्तोलन कोच रेनू रानी की भी नियुक्ति हो गई है, जो जल्द ही इस स्पर्द्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगी।
विज्ञापन

करीब ढाई माह बाद शहर के अधिकांश जिम खोले गए। शहर के नई मंडी स्थित जीवन किरण जिम, आदर्श कॉलोनी स्थित यूनिक चैंपियन जिम, द्वारिकापुरी स्थित प्रोजोवेकिट जिम और नई मंडी स्थित एफ-टू फिटनेस जिम के संचालकों बालेंद्र, दर्शन सिंह व हिमांशु आदि ने बताया कि जिम खोलने का सरकार का यह अच्छा फैसला है। शारीरिक व्यायाम से कोरोना जैसी महामारी के खिलाफ लड़ने में काफी मदद मिलेगी। पहले दिन ही बड़ी संख्या में युवाओं ने जिम पहुंचकर कोविड गाइडलाइन के तहत व्यायाम कर पसीना बहाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को शहर के केवल माया पैलेस में फिल्म का प्रदर्शन किया गया। सिनेमा हॉल संचालक प्रणव गर्ग ने बताया कि सिनेमा हॉल में मुंबई सागा फिल्म का पहला शो 12 बजे से शुरू किया गया। अभी नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जिसके चलते पुरानी फिल्म का ही प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए 15 दर्शक पहुंचे। उन्होंने शासन से बैंक लोन की किस्तों के साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स और बिजली बिल में रियायत दिए जाने की मांग की। वहीं, शहर का एकमात्र कॉर्निवल मल्टीप्लैक्स सोमवार को बंद रहा। संचालकों का कहना है कि नई फिल्म की रिलीज होने पर ही मल्टीप्लैक्स को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed