फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People shivering with cold wave, minimum mercury at 3.5 degrees

शीत लहर से कंपकंपा रहे लोग, न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री पर

Wed, 23 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
People shivering with cold wave, minimum mercury at 3.5 degrees
हाइवे पर लाइट जलाकर गुजरते वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शीत लहर से कांपे लोग, न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री पर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शीतलहर और कोहरे के चलते मंगलवार सुबह जनजीवन पूरी तरह थमा रहा। सड़कों पर दस बजे के बाद ही चहल-पहल दिखाई दी। दुपहिया वाहन लोग मजबूरी में चलाते दिखाई दिए। जनपद में बीते छह दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। अत्यधिक ठंड निरंतर बनी हुई है।
जनपद में सर्द हवा लगातार चल रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का यहां सीधा असर नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह जहां शीत लहर से लोग कांपते दिखाई दिए वहीं कोहरे से जनजीवन पूरी तरह रुक गया। सुबह अंधेरा सा छाया रहा। कोहरे के कारण आवागमन न के बराबर ही रहा। लोग मजबूरी में ही सड़क पर निकले। दुपहिया वाहन चलाना लोगों के लिए पूरी तरह दुश्वारियों भरा रहा। लोग इससे बचते ही नजर आए। मजबूरी में ही वाहन चलाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

दिन में दस बजे के बाद ही जीवन सामान्य होता दिखाई दिया। हालांकि बाजारों में 11 बजे के बाद ही आवाजाही शुरू हो पाई। जिले में छह दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे ही चल रहा है। यह पारा यहां दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मंगलवार को पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा। पारा नीचे रहने के कारण सुबह, शाम और रात में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी हो रही है। हालात यह है कि शाम ढलते ही लोग अपने घरों में पहुंच रहे हैं और ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed