{"_id":"61e86d17fe246f14a55ec5d1","slug":"people-shivering-even-during-the-day-due-to-cold-wave-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt5740137106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में शीतलहर से दिन में भी कांप रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में शीतलहर से दिन में भी कांप रहे लोग
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सर्दी में महावीर चौक से गुजरते वाहन सवार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में शीतलहर से दिन में भी कांप रहे लोग
मुजफ्फरनगर। जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। दिन में बादल छाए रहने और ठंडी हवा के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह-शाम और रात में सर्दी अधिक है। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
सुबह के समय कड़ाके की ठंड़ के चलते आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिन में आकाश में बादल छाए रहने और शीत लहर चलने के कारण दिन में भी लोग कांपने के लिए मजबूर है। दिन में कुछ देर के लिए सूरज की किरणें दिखाई दीं, लेकिन सर्दी के सामने बेअसर साबित हुई। अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम आर्द्रता 87 प्रतिशत रही। बीते 15 दिनों से मौसम की यही हालत है। दिन में सूरज नहीं निकलने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह-शाम और रात में सर्दी अत्यधिक है। दिन में लोग सर्दी में कंपकंपाने को मजबूर है। हालात यह है कि दुकानदारों को दिन में भी अलाव जलाना पड़ रहा है।